
रिपोटर: सूरज साहू Tv36 hindushtan
पथरिया – छग पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें बधाई देने वालो का तांता लगा रहा। पथरिया क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता भी कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला के नेतृत्व में अटल श्रीवास्तव के निज निवास पहुँचे और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने उन्हें दीर्घायु और स्वास्थ्य जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बुके भेंट किया ।
इस अवसर पर बिल्हा के विधायक प्रत्याशी रहे राजेन्द्र शुक्ला , जिला कांग्रेस मुंगेली उपाध्यक्ष नेतराम साहू , युवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद साहू , शिव यादव , बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य दिलीप कौशिक , पार्षद दीपक साहू , ब्लॉक उपाध्यक्ष मुकेश मिरी , गौरव ठाकुर , सौरभ शुक्ला समेत कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।