भुवनेश्वर:- ओडिशा में कांग्रेस ने अपने 14 विधायकों के निलंबन के विरोध में गुरुवार को विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया. उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. खबर के मुताबिक, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस भी इस्तेमाल किया. इस दौरान कुई कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए.
गुरूवार को ओडिशा विधानसभा की ओर अपने विरोध मार्च के दौरान भुवनेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प के दौरान हाई-वोल्टेज राजनीतिक ड्रामा देखने को मिला. लोअर पीएमजी स्क्वायर पर स्थिति जल्द ही काबू से बाहर हो गई में बदल गई और पूरा इलाका एक तरह से युद्ध के मैदान में तब्दील हो गया.
बता दें कि, महिलाओं के खिलाफ अपराध और इस मुद्दे को उठाने के बाद 14 कांग्रेस विधायकों को सदन से निलंबित करने के मुद्दे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है.
प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ता रूपादित्य महापात्रा ने कहा कि,..यहां महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, इनके शासन में कितनी ही महिलाएं बलात्कार और हमले की शिकार हुई हैं…हमारा सवाल महिला सुरक्षा के बारे में था और सरकार इसके लिए क्या कर रही है? जब हमने सदन में यह सवाल पूछा तो हमारे विधायकों को निलंबित कर दिया गया…हम विधानसभा में प्रवेश करेंगे, वे हमें रोक नहीं पाएंगे.
भुवनेश्वर में कड़ी सुरक्षा
वहीं, कांग्रेस के विरोध को देखते हुए, कमिश्नरेट पुलिस ने घेराव के दौरान पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 80 प्लाटून पुलिस तैनात की है. किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सभी सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए गए हैं.
बता दें कि, राज्य में भाजपा सरकार के पिछले आठ महीनों में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जांच के लिए एक समिति के गठन की मांग को लेकर राज्य कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करते हुए विधानसभा की ओर मार्च कर रहे हैं.