Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » उद्धव ठाकरे का BJP की ‘सौगत-ए-मोदी’ पहल पर कटाक्ष, हिंदुत्व को लेकर उठाए सवाल…
    News

    उद्धव ठाकरे का BJP की ‘सौगत-ए-मोदी’ पहल पर कटाक्ष, हिंदुत्व को लेकर उठाए सवाल…

    By Tv 36 HindustanMarch 27, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई:- शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को महाराष्ट्र सरकार और भाजपा पर जमकार हमला बोला. उन्होंने भाजपा के ‘सौगत-ए-मोदी’ पहल को ‘सौगत-ए-सत्ता’ बताया, जिसके तहत भाजपा ईद के मौके पर मुसलमानों के बीच विशेष किट वितरित की जा रही है. शिवसेना प्रमुख ने भाजपा पर पाखंड करने का आरोप लगाया.

    ठाकरे ने कहा, “क्या उनका ‘सौगात-ए-सत्ता’ बिहार चुनाव तक सीमित रहेगा या यह हमेशा जारी रहेगा? भाजपा को यह भी घोषित करना चाहिए कि उसने हिंदुत्व छोड़ दिया है.

    महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा, “जब शिवसेना को मुस्लिम मतदाताओं का भारी समर्थन मिला, तो यह कहते हुए शोर मचाया गया कि मैंने हिंदुत्व छोड़ दिया है. उन्होंने ‘सत्ता जिहाद’ जैसे शब्द भी गढ़े. लेकिन अब, उन्हीं लोगों ने अपना रुख बदल दिया है.

    सांप्रदायिक मुद्दों पर भाजपा के रुख की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा, “मुसलमानों को पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ता है, उनके घर जला दिए जाते हैं और हिंदुओं का इस्तेमाल केवल मुसलमानों के खिलाफ दंगे भड़काने के लिए किया जाता है.

    ठाकरे ने कहा, “भाजपा ने कई वर्षों तक इस्लाम के खिलाफ जहर फैलाया और अब वह चाहती है कि मुस्लिम समुदाय उसके लिए वोट करे. भाजपा को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह मुसलमानों को जहर देना चाहती है या भोजन.

    ठाकरे ने कहा कि वह भाजपा के हिंदुत्व समर्थकों की तस्वीरें देखना चाहेंगे, जो मुस्लिम घरों में जाकर सौगात-ए-मोदी किट बांट रहे हैं.
    उद्धव ठाकरे ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस सरकार में स्पष्टता और स्थिरता का अभाव है. उन्होंने कहा, “यह बड़े जनादेश वाली असहज सरकार है, फिर भी कोई नहीं जानता कि अगला कौन अपना पद खो देगा. नागपुर में हुई हिंसा के पीछे की सच्चाई अभी भी पता नहीं चल पाई है.

    राज्य बजट निराशावादी
    उद्धव ठाकरे ने राज्य बजट को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की महायुति सरकार की आलोचना की. उन्होंने कहा कि यह हताश करने वाला और निराशावादी बजट था. सरकार ने अपनी विफलता को छिपाने का प्रयास किया, क्योंकि जब यह सरकार बनी थी, तो इसने 100 दिनों में क्या करना है, इसका वादा किया था. लेकिन राज्य में किसानों की आत्महत्या अभी भी जारी हैं. कपास और सोयाबीन की खरीद बंद है. किसानों को वादे के मुताबिक मूल्य नहीं मिल रहा है.

    पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा, “बजट में कहीं भी किसान कर्ज माफी का जिक्र नहीं है. माझी लाडकी बहिन योजना का कोई जिक्र नहीं है.

    Post Views: 1,480

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleओडिशा में कांग्रेस का ‘हल्लाबोल’! पुलिस का लाठीचार्ज, वाटर कैनन चलाई…आंसू गैस के गोले दागे, कई घायल…
    Next Article Recognized Site With Respect To Sports Wagering Inside India
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया जनसंपर्क, इस गांव को दी विकास कार्यों की सौगात…

    June 11, 2026

    आज इन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, धन लाभ और तरक्की के प्रबल योग…

    June 11, 2026

    PM मोदी के रिकॉर्ड पर नेता का बड़ा बयान, नेहरू और मोदी की तुलना पर कह दी ये बात…

    June 10, 2026

    कॉन्क्लेव में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- “जनता ही मेरे लिए ईश्वर”, 12 साल के कार्यकाल को बताया इस सेवा का महायज्ञ…

    June 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गुरुवार के अचूक उपाय इन आसान उपायों से चमक सकती है किस्मत, भगवान की बरसेगी कृपा…
    • प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया जनसंपर्क, इस गांव को दी विकास कार्यों की सौगात…
    • आज इन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, धन लाभ और तरक्की के प्रबल योग…
    • PM मोदी के रिकॉर्ड पर नेता का बड़ा बयान, नेहरू और मोदी की तुलना पर कह दी ये बात…
    • कॉन्क्लेव में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- “जनता ही मेरे लिए ईश्वर”, 12 साल के कार्यकाल को बताया इस सेवा का महायज्ञ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?