मध्यप्रदेश :- विदिशा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक बुजुर्ग गुटखा थूकने घर से बाहर निकले और उनकी मौत हो गई। 65 वर्षीय बुजुर्ग गुटखा थूकते है वैसे ही वह 11 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई।मामला विदिशा जिले के गंजबासौदा का है
जानकारी के अनुसार मृतक बुजुर्ग का नाम प्रभु लाल गुप्ता है और वह मूल रूप से छतरपुर के निवासी थे। वह गंजबासौदा में पिछले करीब 10 साल से किराए के मकान में रह रहे थे, वे मिस्त्री की काम करते थे।
घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। वहीं, घटना को लेकर स्थानीय रहवासियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था के प्रति नाराजगी देखने को मिल रही है।
