रायपुर। कोरोना वायरस के मामलों में उतार चढाव देखने को मिल रहा है. अब तक 11 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं. आज 79 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है. अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 969 हो गए हैं.
79 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई. वहीं 224 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए. आज एक मौत भी हुई है.
छत्तीसगढ़ में आज 2 हजार 571 सैम्पलों की हुई जांच
प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 3.07 प्रतिशत
• आज 30 अगस्त की स्थिति में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 3.07 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 2 हजार 571 सैंपलों की जांच में 79 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
प्रदेश के 18 जिलों से कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में आज कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया
प्रदेश के 06 जिलों में 01 से 10 के मध्य कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या रही
• प्रदेश में आज 30 अगस्त को 18 जिलों जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, कबीरधाम, कोरबा, बालोद, सूरजपुर, बिलासपुर, कांकेर एवं बलरामपुर से 01-01, जशपुर एवं रायगढ़ से 02-02, महासमुंद एवं राजनांदगांव से
04-04, बस्तर एवं कोरिया से 06-06, सरगुजा एवं दुर्ग से 13-13, रायपुर से 20 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है।
• प्रदेश में आज 01 से 10 के मध्य 06 जिले बीजापुर एवं नारायणपुर में 05-05, सुकमा में 07, दंतेवाड़ा एवं मुंगेली 09, गरियाबंद में 10 कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या रही।