रायपुर:- छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीट पर हुए चुनाव के वोटों की गिनती जारी है. बीजेपी इस समय बहुमत को पार कर गई है. बीजेपी 46 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस 44 सीटों पर आगे है. हालांकि, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को हो रही मतगणना के शुरुआती रुझानों में सत्ताधारी दल कांग्रेस भाजपा से आगे चल रही थी. कांग्रेस 32, भाजपा 24 और अन्य एक सीट पर आगे हैं. शुरुआत में डाक मतपत्रों की गिनती की गई।
छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 सीटें हैं और यहां मतदान दो चरणों में सात और 17 नवंबर को मतदान हुआ था. यहां एक करोड़ 55 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया और राज्य की कमान अपने प्रतिनिधि को सौंपने का फैसला कर दिया जो ईवीएम में कैद है. शुरुआती तौर पर जो रुझान आए, उनमें कांग्रेस आगे थी, मगर स्थिति अब बदल गई है।
