मऊगंंज :– जिले के जनपद पंचायत गढ़वा में 11 सितंबर को मतदान हुआ था पंचायत उप चुनाव की मतगणना 15 सितंबर को सुबह 8:00 बजे से प्रारंभ की जाएगी निर्वाचन अधिकारी सौरभ मरावी द्वारा जानकारी दी गई कि कड़ी सुरक्षा के बीच जनपद सभागार में ईवीएम मशीन को सुरक्षित रखा गया है ज्ञात हो कि गढ़वा पंचायत में उपचुनाव के तहत सरपंच पद के लिए मतदान किया गया था जहां दो प्रत्याशियों के बीच मतदान संपन्न हुआ है आज दो प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतगणना के बाद निर्वाचन अधिकारी द्वारा घोषणा की जाएगी ग्राम पंचायत गढ़वा में नामांकन दाखिला के समय प्रत्याशियों को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित थी इसके बाद दूसरा प्रत्याशी पक्ष द्वारा निर्वाचन अधिकारी को आवेदन देकर पोलिंग बदलने एवं सुरक्षा की बात कही गई थी जहां निर्वाचन अधिकारी द्वारा अति संवेदनशील मानते हुए सुरक्षा के बीच निर्वाचन संपन्न कराया गया।
