Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » COVID19 : देश में कोरोना सक्रिय मामलों में आयी कमी
    मध्य प्रदेश

    COVID19 : देश में कोरोना सक्रिय मामलों में आयी कमी

    By Tv 36 HindustanNovember 27, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    नयी दिल्ली, 27 नवंबर। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की स्थिति में कुछ सुधार आया है। इस दौरान संक्रमित के मुकाबले स्वस्थ्य होने वालों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामलों में कमी देखी गयी है।

    देश में शुक्रवार देर रात तक कोरोना संक्रमण के 8318 नए मामले दर्ज करने के साथ संक्रमिताें की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 45 लाख 63 हजार 749 हो गई है। इस दौरान 10967 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ ही महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर तीन करोड़ 39 लाख 88 हजार 797 हो गयी है और सक्रिय मामले घटकर 107019 रह गए।
    देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 73 लाख 58 हजार 17 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही अभी तक 121 करोड़ छह लाख 58 हजार 262 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में 10967 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ ही महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर तीन करोड़ 39 लाख 88 हजार 797 हो गयी है। इस अवधि में सक्रिय मामलों में 3114 कमी देखी गया और कुल सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 107019 रह गयी है। इस अविधि में जानलेवा वायरस के संक्रमण से 465 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 67 हजार 933 हो गया है।

    देश में सक्रिय मामलों की दर 0.31 फीसदी, रिकवरी दर 98.34 फीसदी और मृत्यु दर 1.35 फीसदी है।

    देश में केरल सक्रिय मामलों में अभी तक सबसे आगे है। यहां सक्रिय मामलों की संख्या में 2343 की कमी आने के बाद कुल सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 50109 रह गयी है। राज्य में 6632 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 5035384 हो गयी है। इसी अवधि में 388 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 39125 हो गयी है। केरल में पिछले 24 घंटे में जानलेवा वायरस से मरने वालों की संख्या भी सबसे ऊपर है।

    महाराष्ट्र में सक्रिय मामले में 699 की कमी आने से इनकी संख्या घटकर 12153 रह गयी है जबकि 34 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 140891 हो गया है। वहीं 665 और मरीजों के कोरोना मुक्त होने से इनकी कुल संख्या घटकर 6480061 रह गयी है।
    राष्ट्रीय राजधानी में सक्रिय मामले घटकर 301 रह गए हैं और स्वस्थ होने वालों की संख्या 1415411 तक पहुंच गयी है। वहीं इस दौरान कोरोना संक्रमण से किसी की भी जान नहीं जाने से मृतकों का आंकड़ा 25,095 पर स्थिर है।
    दक्षिण भारत के तमिलनाडु में सक्रिय मामले 24 घटकर 8418 रह गये हैं तथा 11 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 36443 हो गया है। राज्य में अभी तक 2679130 मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।
    कर्नाटक में सक्रिय मामलों की संख्या 119 बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 6640 हो गयी है। राज्य में छह मरीजों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 38193 हो गया है। वहीं अब तक 2950130 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
    आंध्र प्रदेश में सक्रिय मामले 31 घटने से इनकी संख्या 2163 हो गयी है। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वाले लोगों की तादाद बढ़कर 2055603 हो गयी है, जबकि इस महामारी से एक और मरीज की जान जाने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 14432 हो गया है।
    तेलंगाना में सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या 3534 हो गई है, जबकि यहां मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 3987 तक पहुंच गया है। वहीं 667798 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं।
    पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामले 20 घटने से इनकी संख्या घटकर 7847 रह गयी हैं। राज्य में इस महामारी से नौ और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 19439 हो गया है, जबकि 1586165 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
    पूर्वाेत्तर राज्य मिजोरम में सक्रिय मामले 111 घटने के बाद इनकी कुल संख्या 4227 रह गयी है और कोरोनामुक्त होने वालों की कुल संख्या 129206 हो गयी है जबकि मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 488 हो गया है।
    छत्तीसगढ़ में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 319 हो गयी है। वहीं कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 992794 हो गयी है तथा मृतकों की संख्या 13593 पर स्थिर है।
    पंजाब में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 335 हो गए हैं और संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 586245 हो गयी है, वहीं मृतकों का आंकड़ा 16593 तक पहुंच गया है।
    गुजरात में सक्रिय मामले घटकर 308 रह गये हैं तथा अब तक 816954 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और मृतकाें का आंकड़ा 10092 पर बरकरार है।
    बिहार में कोरोना सक्रिय मामले घटकर 45 रह गए हैं। राज्य में अब तक 716501 लोग कोरोना मुक्त हो चुके हैं। वहीं मृतकों का आंकड़ा 9663 पर स्थिर है।

    Views: 0
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleछत्तीसगढ़ की मौलश्री को मिली फोर्बस इंडिया’ वुमन पॉवर लिस्ट में जगह
    Next Article COVID19 : अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में ढील की योजना की हो समीक्षा: मोदी
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बालको ने कोरबा राज्योत्सव में प्रस्तुत की औद्योगिक और सामुदायिक विकास की झलक

    November 3, 2026

    राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायता से नागरिकों को कराया रूबरू

    November 3, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत…

    November 3, 2026

    यम का दीपक कितने बजे जलाना चाहिए जानें शुभ समय और सही विधि…

    November 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बालको ने कोरबा राज्योत्सव में प्रस्तुत की औद्योगिक और सामुदायिक विकास की झलक
    • राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायता से नागरिकों को कराया रूबरू
    • राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई योजनाओं की प्रदर्शनी झांकियों ने आकर्षित किया लोगों का ध्यान कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने स्टॉलों का किया अवलोकन
    • मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत…
    • यम का दीपक कितने बजे जलाना चाहिए जानें शुभ समय और सही विधि…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?