नई दिल्ली, 3 मार्च। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार हो रही गिरावट के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान दैनिक संक्रमितों की तुलना में अधिक मरीज स्वस्थ हुए, जिससे कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 80 हजार से नीचे आ गयी।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों में 8528 की गिरावट आने से देश भर में 77,152 सक्रिय मामले रह गये हैं। देश भर में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 6,561 नए मामले दर्ज हुए हैं, जबकि इससे 142 लोगों की मौत हुई है, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 42938599 हो गई है तथा मृतकों की संख्या 514388 पर पहुंच गई है। इस महामारी से अब तक 42353620 लोगों को निजात मिल गई है, जबकि 1,78,02,63,222 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन ले ली है।
फिलहाल देश में कोरोना से होने वाली मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत बनी हुई हैं, जबकि 0.18 फीसदी सक्रिय मामले हैं।
केरल में पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों में 3248 की कमी आने के बाद इनकी संख्या घटकर 22467 रह गयी। वहीं, 5525 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 6416369 हो गयी है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 65597 हो गया है।
वहीं, महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 463 घटकर 9643 रह गये हैं। इस दौरान राज्य में 1007 लोग स्वस्थ हुए, जिसके बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 7713575 हो गयी। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 143706 पर स्थिर है।
तमिलनाडु में इस दौरान सक्रिय मामले 629 घटकर 4437 रह गये है। वहीं 946 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या 3407595 हो गयी है, जबकि तीन व्यक्ति की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 38009 हो गया है।
कर्नाटक में सक्रिय मामलों की संख्या 640 घटकर 4245 रह गयी है। इस दौरान 816 मरीजों के ठीक होने से इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3897239 हो गयी है। वहीं 12 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 39969 पर पहुंच गया है।
पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में सक्रिय मामले 406 घटकर 6015 रह गये हैं और कोरोनामुक्त होने वालों की कुल संख्या 209363 हो गयी है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 658 पर स्थिर है।
राजस्थान में कोरोना के सक्रिय मामले 521 घटकर 3525 रह गये हैं। वहीं कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 1267244 हो गयी है तथा मृतकों का आंकड़ा 9539 हो गया।
उत्तर प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामले 291 घटकर 3006 रह गये हैं और संक्रमण से निजात पाने वालों की कुल संख्या 2041831 हो गयी है, वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 23468 तक पहुंच गया है।
मध्य प्रदेश में सक्रिय मामले 2748 रह गये हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 1025973 हो गयी है। इस दौरान एक मरीज की मौत होने से मृतकों की संख्या 10730 हो गया है।
तेलंगाना में सक्रिय मामले 112 और घटकर 2607 रह गये हैं, जबकि मृतकों का आंकड़ा 4111 पर बरकरार है। वहीं 782519 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं।
पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 2273 है और राज्य में अभी तक 426290 लोग इस जानलेवा वायरस से निजात पा चुके हैं तथा 7684 लोगों की अभी तक इस महामारी से जान जा चुकी है।
ओडिशा में कोरोना के 241 मामले घटने से इनकी कुल संख्या 1838 रह गयी है। राज्य में कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 1274426 हो गयी है तथा मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 9085 हो गया है।
पश्चिम बंगाल में इस दौरान सक्रिय मामले 13 और घटकर 1795 रह गये हैं तथा मृतकों का आंकड़ा 21178 पर स्थिर है। राज्य में अभी तक 1992433 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
राष्ट्रीय राजधानी में इस दौरान कोरोना के मामले 116 घटकर 1653 हो गये हैं, जबकि 440 और मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1832781 हो गयी है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में एक और मरीज की संक्रमण से मौत हो गई, जिससे मृतकों का आंकड़ा 26127 हो गया है।
आंध्र प्रदेश में 357 सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 1657 रह गयी है। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 2301668 हो गयी है। मृतकों की संख्या 14729 पर स्थिर है।
गुजरात में सक्रिय मामले घटकर 1428 रह गये हैं तथा अब तक 1210545 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और मृतकों की संख्या 10933 तक पहुंच गयी है।
छत्तीसगढ़ में कोरोना के 158 सक्रिय मामले घटकर 1129 रह गये हैं। कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 1135968 हो गयी है तथा इस दौरान मृतकों का आंकड़ा 14029 तक पहुंच गया है।
पंजाब में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 510 रह गये हैं और संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 739969 हो गयी है। वहीं मृतकों का आंकड़ा 17717 तक पहुंच गया है।