बाड़मेर। आए दिन पति -पत्नी के बीच के झगड़ों के खबर सामने आती रहती है। अनबन के चलते कई लोग थाने पहुंच जाते है इनमें से कई लोग तो खौफनाक कदम भी उठा चुके है। पति-पत्नी के कभी-कभी झगड़े इतने बढ़ जाते है कि फिर उन्हे संभाल पाना मुश्किल हो जाता है। कभी-कभी तो छोटी सी बात को लेकर जान तक चली जाती है। इनमें से ज्यादातर मामले चरित्र पर संका क चलते होते है।
ऐसा ही एक खौफनाख मामला राजस्थान के बाड़मेर से सामने आया है। जिसे जानकर हर कोई हैरान है।पति से छुटकारा चाहती थी पत्नी बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना भलीसर गांव में एक पत्नी ने अपने ही पति का सोते समय प्राइवेट पार्ट काट दिया। जानकारी के मुताबिक पत्नी अपने पति से पीछा छुड़ाना चाहती थी जिसके चलते उसने ऐसा कदम उठाया। दरअसल, पति रात में खोत की ढाणी में सोने के लिए गया हुआ था। इस दौरान पत्नी फोन पर काफी देर से किसी से बात कर रही थी। ये बात पति को ना-गबार गुजरी जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया।
विवाद के बाद पति खेत में सोने चला गया। जिसके बाद गुस्से में पत्नी ने ब्लेड से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से दर्द से करहाने लगा। जिसके बाद उसे आनन-फानन में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। गनीमत रही कि कट ज्यादा गहरा नहीं लगा था जिसके चलते अब पति का घाव भर चुका है। मामला 1 अक्टूबर का बताया जा रहा है।दोनों के बीच चल रही थी अनबन पुलिस के अनुसार भलीसर निवासी 21 साल के गोमाराम की शादी 6 महीने पहले 19 साल की कानू देवी से हुई थी। वह सनावड़ा बाड़मेर की रहने वाली है। गोमाराम किसान है। घटना की रात वह खेत में बनी ढाणी में सो रहा था, तभी पत्नी के आकर उसके प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड मार दी।
अचानक हुए हमले से पति जाग गया और दर्द के चलते जोर-जोर से करहाने लगा। बताया जा रहा है कि पति- पत्नी के बीच करीब एक महीने से विवाद चल रहा था। इतना ही नहीं मामला पंचायत में भी चल रहा था। सामाजिक स्तर पर पंचायत दोनों पक्षों की सहमति बनाने में लगी हुई थी। लेकिन अनबन जारी थी।बहन-बहनोई ने दी थी समझाइश पीड़ित ने अनुसार हमले के बाद परिजनों ने जब पत्नी से पूछा कि तूने ऐसा क्यों किया? इस पर उसने बताया की बहन-बहनोई ने उससे कहा था कि तू पति का प्राइवेट पार्ट काट दे। तब वो नामर्द हो जाएगा। फिर तेरा उससे तलाक हो जाएगा।
फिर तेरी शादी, तेरी पंसद के लड़के से हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक पत्नी किसी और को चाहती थी। जिसे वह छिपकर बात भी करती थी। पति को इसे लेकर पत्नी के चरित्र पर भी शक था। जिसके चलते आए दिन दोनों के बीच झगड़े हुए करता थे। इधर घटना के बाद पत्नी ने भी पति और उसके परिवार के खिलाफ महिला थाने में दहेज प्रताड़ना और मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।