दोरनापाल, 28 मार्च। नक्सलियों की अघोषित राजधानी के रूप में पहचान रखने वाले चिंतलनार में सीआरपीएफ़ की 223 वी बटालियन द्वारा शहीद बी.एस. वर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है इस क्रिकेट टूर्नामेंट में नक्सल प्रभावित इलाक़ों की 16 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं सीआरपीएफ़ 223 वी बटालियन के कमांडेंट रघुवंश सिंह द्वारा इस टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया है दरअसल वर्षों पहले चिंतलनार में स्थानीय युवाओं द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता था पर सलवा जूडूम अभियान के बाद से इलाक़े में आवागमन बंद होने के बाद से चिंतलनार में आयोजन पुरी तरह से बंद हो गया वहीं क्षेत्र में खेल के प्रति युवाओं का बढ़ता उत्साह देखते हुए सीआरपीएफ़ 223 वी बटालियन द्वारा फिरसे क्षेत्र में लोगों को पुराने दिनों की यादें ताज़ा करते हुए शानदार क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन शुरू कराया गया है टूर्नामेंट के दौरान क्रिकेट मैच का आनंद लेने सिर्फ़ चिंतलनार ही नहीं बलकी आसपास के गाँवों के ग्रामीण भी चिंतलनार पहुँच रहे हैं वहीं आसपास से पहुँचने वाले ग्रामीणों को सीआरपीएफ़ जवानों द्वारा स्वल्पाहार करा अपनत्व का एहसास भी कराया जा रहा है वहीं इस टूर्नामेंट में दोरनापाल इलाक़े से भी कई टीमों ने हिस्सा लिया है और टीमों के खिलाड़ी बीना किसी भय के चिंतलनार पहुँच रहे है जिससे एक संदेश देने का प्रयास भी माना जा रहा है की इलाक़े में ख़ौफ़ का वह दौर समाप्त हो चूका है की जब इलाक़ा पहुँच विहीन माना जाता था वहीं पहले मैच में दोरनापाल यंग स्टार ने चिंतलनार को हराया जिसमें अभय ने शानदार 67 रन बनाकर दो विकेट भी झटका वहीं दुसरे मैच में राजपदरपारा ने नागाराम को हराया जिसमें अमन ने 18 रन की पारी खेली जबकी दिन के तीसरे और अंतिम मैच में स्टार इलेवन चिंतलनार ने मुकरम को हराया जिसमें गंगा ने शानदार 42 रन की पारी खेली
सीआरपीएफ़ 223 वी बटालियन द्वारा आयोजित शहीद बीएस वर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में दोरनापाल इलाक़े से पहुँचने वाली कई टीमों के खिलाड़ियों ने कहा की एक समय था जब चिंतलनार की सड़कों पर चलने से लेकर नाम तक से डर लगता था पर यहाँ शानदार सड़क में चलकर हम पहुँचे और किसी तरह का कोई डर भी नहीं लगा खिलाड़ियों ने कहा अंदरूनी इलाक़े से पहुँचे कई टीमों में बहुत अच्छे खिलाड़ी भी है आने वाले समय उन्हें हम भी अपने इलाक़े में टूर्नामेंट में बुलाएँगे.

क्रिकेट टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं हमारा उद्देश्य यहाँ की छूपी हूई प्रतिभाओं को मंच देने का है अंदरूनी इलाक़े के युवाओं में ग़ज़ब की प्रतिभा छूपी हूई है उसे निखारने का प्रयास किया जा रहा है सभी खिलाड़ियों को खेल सामग्री से लेकर अन्य सुविधाएँ भी दिया जाएगा।