Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » ‘तारीख पर तारीख… तारीख पर तारीख…तारीख पर तारीख’, दामिनी फिल्म का यह मशहूर डायलॉग भले ही सिस्टम
    जीवन शैली

    ‘तारीख पर तारीख… तारीख पर तारीख…तारीख पर तारीख’, दामिनी फिल्म का यह मशहूर डायलॉग भले ही सिस्टम

    By Tv 36 HindustanDecember 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पर कटाक्ष के लिए विख्यात हुआ हो, मगर सिस्टम में अब तारीखों का दौर कम हो चला है क्योंकि सरकारी फाइलों में दर्ज आंकड़ें कुछ यही बयां कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में तो हालात ऐसे हो चले हैं कि स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने साल 2021 में 6 दरिंदों को फांसी की सजा सुनाकर एक नजीर कायम कर दी है. इतना ही नहीं मौजूदा साल में सत्र न्यायालय की ओर से कुल 257 अपराधियों को दोषी मानते हुए सजा मुकर्रर की गई है.
    न्यायालय ने रेगुलर सुनवाई और पुलिस पैरवी के चलते बच्चियों से दरिंदगी करने वाले 44 दोषियों को भी उम्र कैद से लेकर फांसी तक की कड़ी सजा सुनाई है। हालांकि, यह सब मुमकिन हो पाया है पुलिस की सजग और सतत पैरवी व कोर्ट की रेगुलर सुवाई की वजह से. कुल मिलाकर 257 में से 44 ऐसे मामलों में भी सजा सुनाई गई है, जो सीधे बच्चियों और महिला अपराध से जुड़े थे। आंकड़ों पर गौर करें तो साफ है कि अब सिस्टम में तारीख पर तारीख… तारीख पर तारीख… गुजरे जमाने की बात हो चली है. वहीं त्वरित न्याय मिलने से आम आदमी में न सिर्फ न्याय के मंदिरों के प्रति विश्वास बढ़ा है, बल्कि पुलिस की छवि भी काफी हद तक बेहतर हुई है.
    पुलिस की ओर से बताया गया है कि वर्ष 2021 में पॉक्सो (द प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफन्सेस एक्ट ) 06 अपराधियों को फांसी, 79 अपराधियों को आजीवन कारावास और 12 अपराधियों को 20 साल कारावास और 95 मुजरिमों की 05 साल से कम समेत कुल 257 मुजरिमों को अपराध के हिसाब से सजा सुनाई गई है.
    बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह के मुताबिक, पुलिस की यह कोशिश रहती है कि वह मुकदमों से जुड़े दस्तावेजों को जल्द से जल्द कोर्ट को उपलब्ध कराए और पैरवी के लिए सरकारी वकील को खड़ा करे ताकि सुनवाई का सिलसिला एक निर्धारित समय सीमा के भीतर खत्म हो और अपराधी को उसके किये गुनाह की सजा मिल सके. इसके अलावा जनपद में मॉनिटरिंग सेल की भी व्यवस्था की गई है, जहां पर तमाम मुकदमों की मॉनिटरिंग की जाती है. समय-समय पर मॉनिटरिंग सेल की कार्यवाही में तेजी लाने के लिए कई अहम कदम भीत4 उठाए जाते हैं. यही कारण है कि हम कोर्ट के सामने सही ढंग से मजबूती के साथ अपना पक्ष रखते हैं और अपराधियों को उनके गुनाह की सजा दिलवाने में कामयाब होते हैं.

    Views: 0
    #diesel #petrol america Assam Bhupsh Baghel Bilashpur Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected Covid 19 Vaccination COVID19 COVID19 VACCINE Covidrecovery Damini film even Date on date… date on date… dialogue found in Health Health Coin Health Ministry Healthcarefacilities Help Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district lockdown Lockdowninchhattisgarh Omicron patients PM Narendra modi Police Raigarh This famous though the system Covid
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleफिलीपींस में विनाशकारी तूफान से 75 लोगों की मौत, तीन लाख लोग बेघर
    Next Article COVID19 : देश में कोविड टीकाकरण अभियान में 137.46 करोड़ टीके लगे
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पुरुषों में बाल झड़ने की क्या है वजह इन 6 कारणों को न करें नजरअंदाज…

    November 18, 2026

    बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी, इस तारीख से होगी शुरू…

    November 18, 2026

    मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह बना आत्मीयता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का अनूठा संगम…

    November 18, 2026

    ICC ने टीम इंडिया पर लगाया भारी जुर्माना, न्यूजीलैंड को हराने के बाद भी खिलाड़ियों की कटेगी 35% मैच फीस…

    November 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पुरुषों में बाल झड़ने की क्या है वजह इन 6 कारणों को न करें नजरअंदाज…
    • बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी, इस तारीख से होगी शुरू…
    • मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह बना आत्मीयता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का अनूठा संगम…
    • ICC ने टीम इंडिया पर लगाया भारी जुर्माना, न्यूजीलैंड को हराने के बाद भी खिलाड़ियों की कटेगी 35% मैच फीस…
    • ‘पंचायत 5’ में लौटेंगे सचिव जी, फुलेरा में फिर बदलेगी सत्ता, रिलीज डेट तय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?