Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जनगणना के लिए प्रशासनिक सीमाओं को फ्रीज करने की समय-सीमा 31 दिसंबर 2022 तक बढ़ी
    छत्तीसगढ

    जनगणना के लिए प्रशासनिक सीमाओं को फ्रीज करने की समय-सीमा 31 दिसंबर 2022 तक बढ़ी

    By Tv 36 HindustanJune 15, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इस साल नहीं होगी जनगणना

     रायपुर, 15 जून 2022/ भारत के रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय ने प्रशासनिक सीमाओं को फ्रीज करने की समय-सीमा 31 दिसंबर 2022 तक बढ़ा दी है। इससे पहले भारत के रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय द्वारा प्रशासनिक सीमाओं को फ्रीज किए जाने की समय-सीमा 30 जून 2022 निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 31 दिसंबर 2022 कर दिया गया है। गौरतलब है कि प्रशासनिक सीमाओं को फ्रीज करने के कुछ महीने बाद ही जनगणना शुरू हो सकती है। इसलिए अब वर्ष 2022 में जनगणना की संभावना नहीं है। 
    
    भारत के रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय के जनगणना निदेशक ने लिखा है कि कोरोना महामारी के कारण मौजूदा परिस्थितियों में इसके फैलने की संभावना बढ़ने का खतरा और देश में कोरोना टीकाकरण अभियान को तेज करने में राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों की व्यस्तता और भागीदारी के चलते इस वर्ष जनगणना का कार्य प्रारंभ करना संभव नहीं होगा। जनगणना नियम 1990 के नियम 8(4) के अनुसार प्रशासनिक इकाईयों की सीमाओं को जनगणना आयुक्त द्वारा सूचित तिथि से फ्रीज किया जाएगा। यह तिथि जनगणना से एक वर्ष की पहले की नहीं होगी। ऐसी स्थिति में अब सक्षम प्राधिकारी द्वारा सीमाओं को फ्रीज करने की तिथि को 31 दिसंबर 2022 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। आगामी जनगणना के लिए प्रशासनिक इकाईयों की सीमाएं अब 31 दिसंबर 2022 को फ्रीज की जाएंगी। 

    जनगणना निदेशक ने सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिव एवं राज्य के प्रशासक को अपने राज्य क्षेत्र में सभी संबंधित प्रशासनिक सीमाओं में यदि कोई परिवर्तन हो तो 31 दिसंबर 2022 तक उसे प्रभावी करने का निर्देश जारी करने तथा जनगणना निदेशालय को अधिकार क्षेत्र में परिवर्तन के संबंध में जारी अधिसूचना की प्रति भिजवाने को कहा है। यहां यह उल्लेखनीय है कि जनगणना से पहले अधिसूचित जिलों, गांवों, कस्बों और अन्य प्रशासनिक इकाईयों जैसे तहसीलों, पुलिस स्टेशनों की संख्या में बदलाव के बारे में राज्यों द्वारा रजिस्ट्रार जनरल को जानकारी देना होता है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमहंगाई की मार : रसोई गैस कनेक्शन लेना हुआ महंगा, LPG घरेलू गैस कनेक्शन लेने के लिए अब चुकाने होंगे इतने दाम
    Next Article Registro 1xbet Perú Rápido Cómo Registrarse En 1xbet De Apuestas Deportiva
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सीएम के निर्देश पर घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद शक्ति बॉयलर हादसे में मृतकों के परिजनों को सहायता उपलब्ध कराने घायलों को सहायता राशि जारी करने मुख्यमंत्री के सत्य निर्देश…

    April 16, 2026

    बालको में ‘अलाइसा’ रोबोट तैनात, कर्मचारियों को मिलेगा रियल-टाइम सुरक्षा ट्रेनिंग…

    April 16, 2026

    आज का राशिफलजानिए ऐसा रहेगा आपका दिन, करियर, स्वास्थ्य, परिवार, उपाय और लकी प्रतिशत…

    April 16, 2026

    MP के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने DA में की इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी, अप्रैल से बढ़कर आएगी सैलरी…

    April 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीएम के निर्देश पर घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद शक्ति बॉयलर हादसे में मृतकों के परिजनों को सहायता उपलब्ध कराने घायलों को सहायता राशि जारी करने मुख्यमंत्री के सत्य निर्देश…
    • बालको में ‘अलाइसा’ रोबोट तैनात, कर्मचारियों को मिलेगा रियल-टाइम सुरक्षा ट्रेनिंग…
    • आज का राशिफलजानिए ऐसा रहेगा आपका दिन, करियर, स्वास्थ्य, परिवार, उपाय और लकी प्रतिशत…
    • MP के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने DA में की इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी, अप्रैल से बढ़कर आएगी सैलरी…
    • महिला आरक्षण बिल का अध्यक्ष ने किया समर्थन, लेकिन ‘कोटे के अंदर कोटा’ पर अड़ीं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?