बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने बीती रात FIFA वर्ल्ड कप ट्रॉफी का इनॉगरेशन किया। दीपिका ऐसा करने वाली पहली भारतीय बनी हैं। अब इसकी फोटोज और वीडियोज भी सामने आई हैं, जिसमें दीपिका बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। इवेंट में दीपिका व्हाइट कलर की शर्ट और गोल्डन ओवर कोट में नजर आईं।
दीपिका ने इवेंट में एक स्पैनिश फुटबॉलर केर कासिलास के साथ एंट्री ली और ट्रॉफी से पर्दा उठाया। ये ट्रॉफी 6.175 किलोग्राम और 18 कैरेट सोने और मैलाकाइट से बनी हुई है। इस ट्रॉफी को केवल कुछ खास लोग ही छू और पकड़ सकते हैं, जिसमें फीफा वर्ल्ड कप के पूर्व विजेता और हेड्स ऑफ स्टेट शामिल हैं।