नई दिल्ली:– बी-टाउन की ग्लैमरस क्वीन दीपिका पादुकोण अब मां बन गई हैं। 8 सितंबर को एक्ट्रेस ने एक बेटी को जन्म दिया। सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह ने बेटी के जन्म की गुडन्यूज शेयर की।
फैंस और सेलिब्रिटीज दीपिका और रणवीर सिंह को माता-पिता बनने की ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। इस बीच कपल का बच्चे के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
वायरल हुई दीपिका की फोटोज
दरअसल, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के माता-पिता बनने के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी कुछ थ्रोबैक फोटोज वायरल हो रही हैं, जिसमें कपल एक बच्चे के साथ नजर आ रहा है। फोटोज में दीपिका एक बच्चे को अपनी गोद में लिए हुए हैं। एक तस्वीर में उन्होंने बेबी को सीने से लगाया हुआ है और एक में वह उसके साथ खेलती हुई नजर आ रही हैं।
यही नहीं, रणवीर सिंह भी बेबी के साथ मस्ती कर रहे हैं। बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर की ये थ्रोबैक फोटोज कुछ साल पहले की हैं। दोनों एक फंक्शन में इस नन्हे-मुन्ने से मिले थे। ब्लैक कलर की ड्रेस में दीपिका गॉर्जियस लग रही हैं। वहीं, रणवीर ब्लैक टक्सीडो में दिख रहे हैं।
बेटी के माता-पिता बने दीपिका और दीपिका
दीपिका और रणवीर ने साल 2018 में एक-दूसरे से शादी की थी। रणवीर की हमेशा से एक बेटी की चाहत थी और उनकी ये ख्वाहिश 8 सितंबर को पूरी हो गई। अभिनेता एक प्यारी बेटी के पिता बन गए हैं। 7 सितंबर को दीपिका डिलीवरी के लिए एडमिट हो गई थीं और रविवार को उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। अभी तक बच्चे की फोटो या नाम रिवील नहीं किया गया है। कल एक पोस्ट के जरिए रणवीर ने पिता बनने की अनाउंसमेंट की। आलिया भट्ट से अनुष्का शर्मा तक ने बच्चे पर प्यार लुटाया था।
