नई दिल्ली:- पर एक्शन लिया है. भारत में कई ऐप्स को हटा दिया गया है, लेकिन चिंता यही खत्म नहीं होती हैं. मेटा ने एक सर्वे किया था और पाया गया था कि कई ऐसे ऐप्स हैं, जो पर्सनल डेटा को लीक कर रही हैं. ऐसे में हमें सावधान रहने की जरूरत है. आपके फोन में आपकी प्राइवेट फोटो भी लीक हो सकती है.
पर्सनल डेटा हो सकता है लीक हाल ही में भारत सरकार ने फ्रॉड और स्कैम करने वाले ऐप्स पर एक्शन लिया है. भारत में कई ऐप्स को हटा दिया गया है, लेकिन चिंता यही खत्म नहीं होती हैं. मेटा ने एक सर्वे किया था और पाया गया था कि कई ऐसे ऐप्स हैं, जो पर्सनल डेटा को लीक कर रही हैं. ऐसे में हमें सावधान रहने की जरूरत है. आपके फोन में आपकी प्राइवेट फोटो भी लीक हो सकती है.
फोटो एडिटिंग ऐप्स ऐसे में कोई भी ऐसा फोटो एडिटिंग ऐप डाउनलोड न करें, जिसके बारे में आपको कोई जानकारी नहीं है. ये ऐप्स सबसे पहले आपके गैलरी का एक्सेस लेंगे और सारी फोटो और वीडियो देख सकते हैं. कुछ ऐप्स फोटो एडिटिंग का दावा करती हैं, लेकिन उसमें यह फीचर ही नहीं होता है. अगर आपने भी ऐसा कोई ऐप डाउनलोड किया है तो तुरंत डिलीट कर दें.
इन ऐप्स को कैसे पहचानें? इन ऐप्स को पहचानना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन कुछ बातों पर ध्यान देकर आप इन ऐप्स से बच सकते हैं.
अनजान लिंक्स पर क्लिक न करें जब आप किसी ऐप के बारे में जानकारी ऑनलाइन पढ़ रहे हों, तो अनजान लिंक्स पर क्लिक न करें. इन लिंक्स के जरिए आपके फोन में मैलवेयर या स्पाइवेयर इंस्टॉल किया जा सकता है.
