
टहरौली ( झांसी ) पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाँसार ब्लॉक बंगरा की जमीन को कब्ज़ा मुक्त कराने की मांग जिलाधिकारी को पत्र भेज कर की गई है। भेजे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दबंग व्यक्तियों द्वारा स्कूल की सरकारी जमीन पर कब्जा करके फसल बोई गई है। जिसे 30 हजार रुपये में जोत पर दूसरे व्यक्ति को दिया गया है। फसल के चारों ओर तार फेंसिंग की गई है। जबकि स्कूल बगल में ही लगा होने के कारण स्कूली बच्चे बगल में ही खेलते हैं तो कटीले तारों से उनको चोट लगने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। ज्ञापन पर अंकित, दिवाकर, राजवीर, महेंद्र कुमार, शौकत खान, लालाराम आर्य, राजकुमार, मनीष कुमार, सुनील कुमार, हल्के राम, नारायण दास, सुरेश, घनश्याम, प्रदीप, पूरन, दीपक, नरेंद्र, श्याम सुंदर, जमुना प्रसाद, गजेंद्र कुमार, धनीराम, प्रकाश चंद्र, अखिलेश, जितेंद्र कुमार, भागीरथ, दीपचंद्र साहू, सुनील कुमार, रामकिशोर, अखिलेश, अशोक, अजय कुमार आदि के हस्ताक्षर हैं।
झांसी से ब्यूरो सत्येंद्र कुमार की रिपोर्ट