
मंत्री नगरी प्रशासन विकास श्रम विभाग छत्तीसगढ़ शासन डॉ शिवकुमार डहरिया के जिला कोरिया दौरा कार्यक्रम के दौरान पसान आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी सचिव हरि प्रसाद शास्त्री ,सरपंच पसान विनीता देवी तॅवर, उपसरपंच पसान हीरा देवी पाण्डेय जनप्रतिनिधि राम शरण सिंह तॅवर , राजकुमार पाण्डेय, सरोज अग्रवाल ,विमला कोरी ,रितु कोरी ने पुष्पगुच्छ भेट कर मंत्री जी का स्वागत किया सरपंच एवं उपसरपंच के द्वारा पसान क्षेत्र की आवश्यकताओं एवं जरूरतों के बारे में भी मंत्री जी को बताया गया एवं लिखित आवेदन जिसमें एक रंगमंच रेस्ट हाउस तिराहा पसान,

बाजार पारा से मस्जिद तक सीसी रोड, बस स्टैंड से बस्ती तक सीसी रोड दिया गया जिसकी मंत्री जी ने अनुशंसा करते हुए तत्काल कलेक्टर कोरबा रानू साहू को फोन लगाकर बातचीत की डाॅ डहरिया के पसान आगमन पर सभी क्षेत्रवासियों में प्रसन्नता का माहौल है एवं आगामी कार्यक्रम हेतु उन्हें आमंत्रित किया गया है जिस पर उन्होंने अपनी सहमति जाहिर की है पसान क्षेत्र के विकास हेतु उनके द्वारा किए गए प्रयासों के लिए समस्त पसान क्षेत्रवासीयो द्वारा उनके लिए आभार व्यक्त किया गया कार्यक्रम में नायब तहसीलदार पसान सोनाराम साहू एवं थाना प्रभारी पसान लक्ष्मण खुटे एवं समस्त स्टाफ एवं जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे ।