Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भाजपा अंबिकापुर मंडल की विस्तृत कार्यसमिति बैठक संपन्न…..
    News

    भाजपा अंबिकापुर मंडल की विस्तृत कार्यसमिति बैठक संपन्न…..

    By Tv 36 HindustanJuly 27, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *अम्बिकापुर//भाजपा अंबिकापुर मंडल द्वारा आयोजित विस्तृत मंडल कार्यसमिति बैठक आज संकल्प भवन बीजेपी कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत शंकर त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केशरी तथा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरपाल सिंह भामरा के विशिष्ट आतिथ्य तथा नगर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। प्रदेश बीजेपी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार आयोजित इस विस्तृत जिला कार्य समिति बैठक में विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए गए, जिसमें विषय वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ललन प्रताप सिंह ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा जीतने के बाद अब नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव को जीतने की बारी है। उन्होंने कहा कि अब देश और प्रदेश दोनों जगह हमारी सरकार है ऐसे में हम सब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ गई है, अब हमें डबल इंजन की सरकार को आगे बढ़ाते हुए नीचे पंचायत तक लेकर जाना है। आगे उन्होंने कहा कि विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से हमे समाज के बीच जाकर जनता से जुड़ना है, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी हर बार देश को प्रेरणा देने वाले विषय उठाते हैं , इस बार उन्होंने एक पेड़ मां के नाम लगाकर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया है।

    इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केशरी ने कहा कि जिस प्रकार हमने विधानसभा तथा लोकसभा चुनाव में जीत हासिल किया है इस प्रकार हमें आने वाले नगरीय निकाय तथा पंचायत चुनाव में भी एकजुटता के साथ काम कर सफलता प्राप्त करना है। उन्होंने चुनाव पूर्व होने वाले मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सभी कार्यकर्ताओं को सक्रियता से भाग लेने का आग्रह किया।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया ने मोदी जी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई एवं धन्यवाद प्रस्ताव का वाचन किया जिसमें उन्होंने मोदी सरकार के पिछले दस सालों की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन ने इस बार जो लक्ष्य तय किया था उसे प्राप्त करने के लिए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम किया है, तभी केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी है।

    इस अवसर पर जिला संवाद प्रमुख संतोष दास ने संसद में प्रस्तुत महामहिम राष्ट्रपति जी के अभिभाषण के प्रमुख बिंदुओं का वाचन करते हुए कहा कि भारत का 2024 का चुनाव दुनिया का सबसे बड़ा ऐतिहासिक चुनाव था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने अपने दस वर्षों के कार्यकाल में भारत को दसवें स्थान से विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था पर लाकर खड़ा किया और अब भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना मोदी सरकार का आगामी लक्ष्य है। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरपाल सिंह भामरा ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ हैं। चाहे कोई भी चुनाव हो बूथ पर हमारा कार्यकर्ता ही लड़ता है। इस अवसर पर अपने स्वागत उद्बोधन में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने कहा कि भाजपा प्रदेश संगठन ने अब मंडल कार्यसमिति में भी प्रस्तावों का वाचन अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया है जिससे मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति नीति को और अधिक जानने समझने का अवसर मिल सके। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ पार्षद आलोक दुबे ने अपने उद्बोधन में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर विशेष तैयारियां करने पर जोर दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद रमेश जायसवाल ने प्रदेश कार्यसमिति में पारित राजनीतिक प्रस्ताव का वाचन करते हुए कहा कि कश्मीर में धारा 370 खत्म होते ही डॉक्टर मुखर्जी का एक देश एक संविधान का सपना पूरा हुआ।

    राजनीतिक प्रस्ताव का समर्थन जिला मंत्री विकास पांडे व जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मंजूषा भगत ने किया। शोक प्रस्ताव का वाचन मंडल उपाध्यक्ष कमलेश तिवारी ने तथा वंदे मातरम गीत का गायन श्रीमती प्रिया सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री दीपक सिंह तोमर ने एवं आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री प्रेमानंद तिग्गा ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री मनोज गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरुणा सिंह, हरमिंदर सिंह , राज बहादुर सिंह, शरद सिन्हा, शैलेश सिंह, राम प्रवेश पांडे , सर्वेश तिवारी ,मयंक जयसवाल ,  अजय  सिंह (बबलू), निश्चल प्रताप सिंह ,श्रीमती अनुराधा गोस्वामी , श्रीमती गायत्री सिंह, श्रीमती नीलम राजवाड़े, श्रीमती प्रियंका चौबे, विपिन पांडे ,कृष्ण कुमार शर्मा,  निशांत सिंह , रविकांत उरांव, श्रीमति प्रिया सिंह, संजय जयसवाल, सिकंदर जयसवाल, मनीष सिंह, रिंकू वर्मा, श्रीमति गायत्री सिंह, श्रीमती शालिनी सिंह,श्रीमती पूनम सिंह,श्रीमती प्रियंका चौबे, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ======भाजपा सरगुजा।

    Post Views: 540

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleएप्पल ने आईफोन के दाम हजारों रुपए कम किया,अब ये हो गए सभी आईफोन मॉडल के दाम……
    Next Article मठपारा मकान से चोरी के मामले मे सरगुजा पुलिस की सख्त कार्यवाही जारी, मामले मे फरार आरोपी कों किया गया गिरफ़्तार……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कृषि मंत्री शुरू करेंगे ‘मामा कोचिंग’, प्रतियोगी परीक्षाओं की कराई जाएगी निशुल्क तैयारी…

    March 4, 2026

    इस कंपनी के प्रोडक्ट्स खरीदने का न जाने दें मौका, ‘होली है’ सेल में मिल रहा भारी डिस्काउंट…

    March 4, 2026

    प्रकाश आंबेडकर का मोदी को अल्टीमेटम, बोले- कुर्सी छोड़ें वरना जारी होंगी ये 2 विवादित रील्स…

    March 4, 2026

    ग्रामीण डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम संशोधित भारतनेट प्रोग्राम के तहत छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की स्वीकृति सीएम सायं…

    March 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कृषि मंत्री शुरू करेंगे ‘मामा कोचिंग’, प्रतियोगी परीक्षाओं की कराई जाएगी निशुल्क तैयारी…
    • इस कंपनी के प्रोडक्ट्स खरीदने का न जाने दें मौका, ‘होली है’ सेल में मिल रहा भारी डिस्काउंट…
    • प्रकाश आंबेडकर का मोदी को अल्टीमेटम, बोले- कुर्सी छोड़ें वरना जारी होंगी ये 2 विवादित रील्स…
    • ग्रामीण डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम संशोधित भारतनेट प्रोग्राम के तहत छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की स्वीकृति सीएम सायं…
    • प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली : मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?