Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार राजभवन पहुंचे, सरकार बनाने का दावा किया पेश…
    News

    देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार राजभवन पहुंचे, सरकार बनाने का दावा किया पेश…

    By Tv 36 HindustanDecember 4, 2024Updated:December 4, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई:- शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे, भारतीय जनता पार्टी नेता देवेंद्र फडणवीस और एनसीपी प्रमुख अजित पवार राज्य मुंबई के राजभवन पहुंचें और राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया. फडणवीस गुरुवार 5 दिसंबर को महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेंगे. वह तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे.

    सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद महाराष्ट्र के भावी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “हमने राज्यपाल से मुलाकात की और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए समर्थन पत्र सौंपा. हमारे गठबंधन सहयोगी शिवसेना और एनसीपी ने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि मुझे महायुति के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाए… राज्यपाल ने सभी अनुरोध स्वीकार कर लिए हैं और हमें कल शाम 5.30 बजे शपथ समारोह के लिए आमंत्रित किया है…

    उन्होंने आगे कहा कि सीएम और डिप्टी सीएम के पद टेक्निकल हैं. हम सब मिलकर महाराष्ट्र के लिए काम करेंगे. अन्य मंत्रियों के बारे में आने वाली बैठकों में फैसला किया जाएगा.

    शपथ समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी

    बीजेपी नेता ने बताया, “नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल शाम 5.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होगा… हम शाम तक तय कर लेंगे कि कल कौन-कौन शपथ लेंगे. कल मैंने एकनाथ शिंदे से मुलाकात की और उनसे अनुरोध किया कि महायुति कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि वे इस सरकार में हमारे साथ रहें. मुझे पूरा विश्वास है कि वे हमारे साथ रहेंगे… हम महाराष्ट्र की जनता से किए गए वादों को पूरा करेंगे…”

    हम अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे-अजित पवार
    वहीं, अजित पवार ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, “…हम राज्य में सरकार चलाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे. पार्टी से जुड़ी गतिविधियों को चंद्रशेखर बावनकुले और एनसीपी के सुनील तटकरे संभालेंगे…

    क्या बोले एकनाथ शिंदे

    इस अवसर पर शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कहा, “हमारी सरकार, महायुति सरकार, हम तीनों और हमारी टीम ने पिछले 2.5 साल में जो काम किया है, वे उल्लेखनीय है. इसे इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा. हमें खुशी है कि हमने इतने बड़े फैसले लिए…

    इससे पहले बुधवार को भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में उन्हें महाराष्ट्र विधायक दल का नेता चुना गया और सीएम पद के लिए उनके नाम पर मुहर लगी. भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और फडणवीस मौजूद थे.

    ‘महायुति में कोई मतभेद नहीं’
    महाराष्ट्र में भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री विजय रूपाणी ने कहा, “महायुति में कोई मतभेद नहीं है, सभी खुश हैं और सब कुछ ठीक है.” केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महायुति गठबंधन के सहयोगियों- शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ चर्चा के बाद जल्द ही अन्य कैबिनेट मंत्रियों के नाम तय किए जाएंगे.

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कल मुंबई के आजाद मैदान में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के साथ दो उपमुख्यमंत्री भी शपथ लेंगे. हालांकि, केंद्रीय मंत्री ने उपमुख्यमंत्रियों के नामों का खुलासा नहीं किया. एनसीपी के अजित पवार के दो उपमुख्यमंत्रियों में से एक होने की संभावना है.
    बता दें कि 20 नवंबर को महाराष्ट्र में हुए चुनावों में भाजपा ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की, 288 में से 132 सीटें हासिल कीं, जो राज्य में अब तक का उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. अपने सहयोगियों – एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजीत पवार की एनसीपी के साथ मिलकर महायुति गठबंधन के पास 230 सीटों का शानदार बहुमत है.

    Post Views: 1,325

    chhattisgarh Hindi news hindinews india Raipur Today latest news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजिस नन्हें हाथी का वन विभाग ने किया इलाज, उसी ने ली मासूम बच्ची की जान…
    Next Article अखिलेश यादव इस बात से है टेंशन में,ताकि 2027 में सबकुछ रहे ठीक रहे,नही लेना चाहते यूपी उपचुनाव वाला रिस्‍क…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कल 24 मार्च, स्कंद षष्ठी, संकटों से मुक्ति और संतान प्राप्ति के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा…

    March 23, 2026

    पीएम ने हादसे पर जताया दुख, दिवंगतों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता…

    March 23, 2026

    आपको सिर्फ जंगल का निवासी बनाना चाहते हैं सरकार पर जमकर गरजे राहुल गांधी उठाया ये मुद्दा…

    March 23, 2026

    72 घंटे के भीतर जिला प्रशासन की अफीम की खेती पर ताबड़तोड़ कार्रवाई…

    March 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कल 24 मार्च, स्कंद षष्ठी, संकटों से मुक्ति और संतान प्राप्ति के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा…
    • पीएम ने हादसे पर जताया दुख, दिवंगतों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता…
    • आपको सिर्फ जंगल का निवासी बनाना चाहते हैं सरकार पर जमकर गरजे राहुल गांधी उठाया ये मुद्दा…
    • 72 घंटे के भीतर जिला प्रशासन की अफीम की खेती पर ताबड़तोड़ कार्रवाई…
    • अंत्योदय का संकल्प करीब 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे सीएम साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?