एमपी। मध्य प्रदेश में सागर में दिव्य दरबार से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने अपने विरोधियों को चैलेंज दे दिया है. कहा कि हम अपने गुरुजी के प्रताप और बालाजी सरकार के बल पर प्रण लेकर कहते हैं कि कोई भी मजहब या पंथ का व्यक्ति आकर हमारा सामना कर ले. हम ललकारकर उसको बुला रहे हैं. चमत्कार दिखाने वालों को हम पकड़ेंगे भी नहीं और गीला कर देंगे. इसलिए हमारी प्रार्थना है कि हमारे सामने आना तो उतना ही पूछना जितना सुन सको. फिर नहीं कहना कि गुरुजी ने हमारी पोल खोल दी.
सागर के जैसीनगर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री हनुमंत कथा कर रहे हैं. दूसरे दिन की कथा शुरू होने से पहले दिव्य दरबार लगाया था. यहां मंच से अर्जियां स्वीकार करने से पहले उन्होंने कहा कि विधर्मी ताकतें दिन पर दिन बढ़ रही हैं. व्यक्ति थोड़ा पढ़ जाता है तो उसको लगाता है कि भगवान नहीं है. वो महात्मा तो पाखंडी मानता है. सोचता है धर्म में धंधा होता है.शास्त्री ने कहा कि हमारे पास तो कोई ताकत नहीं है लेकिन जो गुरु का प्रताप और प्रसाद मिला है,