Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » भारत में रामायण के अलग-अलग रूप; भारत के अलावा और किन-किन देशों में फैली है रामायण की कहानी, जानिए……
    News

    भारत में रामायण के अलग-अलग रूप; भारत के अलावा और किन-किन देशों में फैली है रामायण की कहानी, जानिए……

    By Tv 36 HindustanJanuary 17, 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    संस्कृत के आदि कवि महर्षि वाल्मीकि ने अपनी रामायण में रामकथा का विस्तार से वर्णन किया है. आज जब अयोध्या में राम मंदिर बनने के साथ ही उसमें रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है. इक्ष्वाकु वंश के राजा रामचंद्र पर आधारित वाल्मीकि रामायण में 24,000 श्लोक हैं. त्रेतायुग की इस रामायण को इसलिए सबसे ज्यादा प्रामाणिक भी माना जाता है, क्योंकि इसकी रचना राम के समय में ही की गई थी.अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध है रामायणकेवल संस्कृत में ही रामायण की कथा लिखी गई है या केवल भारत में ही राम का अस्तित्व मिलता है, ऐसा नहीं है.

    भारत में कई भाषाओं में रामकथा पर आधारित किताबें उपलब्ध हैं. इनमें कथा में थोड़ा-बहुत अंतर तो है पर मूलभाव एक ही है. ऐसे ही दुनिया के दूसरे देशों में भी रामकथा पर आधारित पुस्तकें मिलती हैं. बताया जाता है कि देश-दुनिया में कुल मिलाकर रामायण पर आधारित कम से कम 300 ग्रंथ तो हैं ही. भारत में रामायण पर आधारित जो सबसे प्रसिद्ध ग्रंध है, वह है श्रीरामचरित मानस. इसकी रचना गोस्वामी तुलसीदास ने अवधी भाषा में की थी. यह भाषा अवध में बोली जाती है, जिसका ज्यादातर हिस्सा राम के राज्य में आता है.

    देश में कैसी-कैसी रामकथा और कैसी-कैसी रामायणभारत में जो अन्य रामकथाएं मिलती हैं, उनमें तमिल में कंबन की रामायण, उड़िया में विलंका रामायण, असमी भाषा में असमी रामायण, कन्नड़ में पंप रामायण, कश्मीरी रामायण, बांग्ला भाषा में रामायण पांचाली और मराठी में भावार्थ रामायण आदि शामिल हैं. इनके अलावा आर्ष रामायण, अद्भुत रामायण, कृतिवास रामायण, मैथिल रामायण, तत्वार्थ रामायण, प्रेम रामायण, सर्वार्थ रामायण, संजीवनी रामायण, उत्तर रामचरितम्, कम्ब रामायण, भुशुण्डि रामायण, रघुवंशम्, प्रतिमानाटकम्, अध्यात्म रामायण, राधेश्याम रामायण, मन्त्र रामायण, योगवाशिष्ठ रामायण, हनुमन्नाटकम्, आनंद रामायण, अभिषेकनाटकम्, जानकीहरणम् और श्रीराघवेंद्रचरितम् जैसे ग्रंथ मिलते हैं.इनमें से रामचरित मानस, वाल्मीकि रामायण, कंबन रामायण, अद्भुत रामायण, आनंद रामायण और अध्यात्म रामायण की चर्चा सबसे ज्यादा होती है.

    इन किताबों को पढ़ने से रामकथा से जुड़ी कई नई जानकारियों भी मिलती हैं. इनके अलावा पुराणों में भी रामकथा का वर्णन मिलता है. लेकिन यह इतिहास मिथक के रूप में है और ये सिलसिलेवार ढंग से नहीं है.ऋग्वेद में भी मिलता है राम-सीता का नामआमतौर पर यह माना जाता है कि रामकथा पर सबसे पहला ग्रंथ महर्षि वाल्मीकि की रामायण ही है. हालांकि राम नाम का उल्लेख ऋग्वेद में भी एक जगह पर मिलता है.

    ऋग्वेद में राम नाम के धर्मात्मा और प्रतापी राजा का उल्लेख है पर यहां यह स्पष्ट नहीं है कि ये रामायण वाले अयोध्या के राम ही हैं. ऋग्वेद में सीता का भी उल्लेख मिलता है और उनको कृषि की देवी बताया गया है. काठक ग्राह्यसूत्र में अच्छी खेती के लिए यज्ञ का तरीका बताया गया है, इसमें भी सीता का उल्लेख है.संस्कृत और उड़िया में सबसे ज्यादा ग्रंथवैसे तो भारत में लगभग हर भाषा में रामकथा पाई जाती है, लेकिन इस बात की संभावना ज्यादा है कि संस्कृत और उड़िया भाषा में सबसे ज्यादा रामकथाएं हैं. वाल्मीकि रामायण, वशिष्ठ, कालीदास और अगस्त्य जैसे ऋषियों और कवियों को मिलाकर संस्कृत में लगभग 17 ग्रंथ ऐसे हैं, जिनमें रामकथा मिलती है. उड़िया में 14 रामकथाएं मिलती हैं. इन सभी में मूल रूप से वाल्मीकि रामायण की कथा से प्रेरणा दिखती है.

    महाभारत में भी मिलती है राम की कथामहर्षि व्यास ने महाभारत की रचना की थी, जिसमें कृष्ण और कौरव-पांडवों की कथा है पर इसमें रामकथा भी मिलती है. आरण्यकपर्व यानी वन पर्व में रामोपाख्यान के रूप में रामकथा का वर्णन मिलता है. द्रोण पर्व और शांति पर्व भी रामकथा से जुड़े हुए हैं. बौद्ध साहित्य में रामकथा से जुड़े दशरथ जातक, अनामक जातक और दशरथ कथानक नाम जातक कथाएं मिलती हैं. ये रामायण से थोड़ा अलग जरूर हैं पर इन ग्रंथों में भी रामकथा का वर्णन है. जैन साहित्य में रामकथा पर अलग-अलग कई ग्रंथ हैं और उनकी भाषाएं भी अलग हैं. इनमें विमलसूरि की प्राकृत भाषा की रचना पउमचरियं, आचार्य रविषेण की संस्कृत भाषा की रचना पद्मपुराण, स्वयंभू की अपभ्रंश की रचना पउमचरिउ के साथ ही रामचंद्र चरित्र पुराण आदि भी मिलते हैं. हालांकि, जैन परंपरा में राम का मूल नाम पद्म बताया गया है.

    दुनिया भर में फैली रामकथादुनिया के दूसरे देशों की बात करें तो भारत के पड़ोसी देशों नेपाल, बांग्लादेश, भूटान, श्रीलंका ही नहीं, लाओस, कंपूचिया, मलेशिया, कंबोडिया, इंडोनेशिया, बाली, जावा, सुमात्रा से लेकर थाईलैंड तक रामकथा फैली हुई है. कई देशों में यह लोक संस्कृति का हिस्सा है तो कई जगह ग्रंथों, शिलालेख, भित्तिचित्र, सिक्कों आदि में इसका जिक्र मिलता है. किताबों की बात करें तो श्रीलंका में प्रचलित जानकी हरण ग्रंथ सबसे प्रमुख है. कहा जाता है कि इसके रचनाकार कुमार दास महाकवि कालीदास के दोस्त थे और 512 से 521 ईस्वी के बीच लंका के राजा भी थे. हालांकि श्रीलंका में इससे भी पहले से रामकथा का अस्तित्व मिलता है. सिंहली भाषा में 700 ईसा पूर्व से ही वहां मलेराज की कथा का अस्तित्व मिलता है, जो रामकथा पर ही आधारित है.

    थाईलैंड की रामकियेन, नेपाल में भानुभक्त की रामायण, कंपूचिया में रिआमकेर रामायण, लाओस में फ्रलक फ्रलाम नाम से रामकथा पर आधारिक ग्रंथ मिलते हैं. ऐसा माना जाता है कि प्राचीन ग्रंथों में वर्णित ब्रह्मादेश बर्मा को ही कहा गया. वहीं राम की कथा पर आधारित सबसे पुरानी रचना है रामवत्थु. फिलीपींस में भी रामकथा पर आधारित एक ग्रंथ की खोज हुई है, जिसका नाम है मसलादिया लाबन. जावा में रामायण काकावीन नाम से कावी भाषा में रचना मिलती है. मलेशिया में मलय रामायण और रामकथा पर आधारित हिकायत सेरीराम नाम के ग्रंथ पाए जाते हैं. रामायण काल में मलेशिया पर रावण के नाना का शासन था. इसलिए हिकायत सेरीराम की शुरुआत रावण के जन्म की कथा से होता है.चीन में भी रामायण की कथा मिलती है पर वहां रामायण के पात्रों के नाम अलग-अलग हैं.

    चीनी रामायण के रूप में वहां अनामकं जातकम् और दशरथ कथानम् के नाम से दो ग्रंथ मिलते हैं. इनके अनुसार दशरथ जंबू द्वीप के राजा थे. फादिर कामिल बुल्के का शोध ग्रंथ भी इसी विषय पर आधारित है. उन्होंने बताया था कि अनामकं जातकम् का रचनात्मक रूप बताता है कि यह रामायण पर आधारित है. हालांकि, राम चरित्र पर आधारित इस ग्रंथ में वे घटनाएं शामिल नहीं हैं, जिनमें लड़ाई आदि का जिक्र है.

    Views: 0
    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleलाइफस्टाइल में इस तरह का करें बदलाव, प्री-डायबिटीज को डायबिटीज बनने से रोके….
    Next Article मिल्क और मिल्क प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी ने दिल्ली-एनसीआर में भैंस के दूध की बिक्री शुरू की….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कार्तिक महीने में जन्मे बच्चे का भविष्य कैसा रहेगा जानें स्वभाव, व्यक्तित्व और जीवन से जुड़ी मान्यताएं…

    November 19, 2026

    सीएम साय और कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम के प्रयासों से केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश को राष्ट्रीय मखाना बोर्ड में किए है शामिल…

    November 19, 2026

    पीएम स्वनिधि योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए प्रदेश को मिलेंगे चार राष्ट्रीय पुरस्कार…

    November 19, 2026

    दोपहिया वाहन चलाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, बैन हो जाएंगे ये हेलमेट, 2027 से लागू करने की तैयारी…

    November 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कार्तिक महीने में जन्मे बच्चे का भविष्य कैसा रहेगा जानें स्वभाव, व्यक्तित्व और जीवन से जुड़ी मान्यताएं…
    • सीएम साय और कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम के प्रयासों से केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश को राष्ट्रीय मखाना बोर्ड में किए है शामिल…
    • पीएम स्वनिधि योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए प्रदेश को मिलेंगे चार राष्ट्रीय पुरस्कार…
    • दोपहिया वाहन चलाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, बैन हो जाएंगे ये हेलमेट, 2027 से लागू करने की तैयारी…
    • भारत मंडपम में कल गूंजेगी प्रदेश की लोक संस्कृति, राज्य दिवस पर इन नृत्यों की होगी भव्य प्रस्तुति…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?