Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दिनेश कार्तिक के घर गूंजी किलकारी, पत्नी ने बेटी को दिया जन्म रखा ये बेहद प्यारा नाम…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    दिनेश कार्तिक के घर गूंजी किलकारी, पत्नी ने बेटी को दिया जन्म रखा ये बेहद प्यारा नाम…

    By Tv36 HindustanMarch 19, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) और स्टार स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल (Dipika Pallikal) के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। कार्तिक और दीपिका तीसरी बार माता-पिता बने हैं। दीपिका ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है, जिसकी जानकारी इस स्टार कपल ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ साझा की।

    सोशल मीडिया पर साझा की खुशी
    कार्तिक और दीपिका ने पोस्ट के जरिए अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा:

    दिल में दुआएं और शब्दों से परे शुक्रिया के साथ, हम खुशी-खुशी अपनी प्यारी बच्ची का इस दुनिया में स्वागत करते हैं। कबीर और जियान अपनी छोटी बहन को इंट्रोड्यूस करने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं।

    बेटी का नाम रखा ‘राहा’
    दिनेश कार्तिक ने अपनी नन्ही परी का नाम ‘राहा’ (Raaha) रखा है। बता दें कि कार्तिक और दीपिका के पहले से दो जुड़वां बेटे हैं, जिनका नाम जियान और कबीर है। जियान और कबीर का जन्म 28 अक्टूबर 2021 को हुआ था। अब राहा के आने से यह परिवार पूरा हो गया है।

    दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल की गिनती भारतीय खेल जगत की सबसे चर्चित जोड़ियों में होती है। कार्तिक ने अपनी पहली पत्नी से तलाक के बाद साल 2015 में दीपिका से शादी की थी। दीपिका खुद एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्क्वैश खिलाड़ी हैं और भारत के लिए कई पदक जीत चुकी हैं।

    दिनेश कार्तिक क्रिकेट करियर

    40 वर्षीय दिनेश कार्तिक ने 18 साल के अपने इंटरनेशनल करियर में 26 टेस्ट, 94 वनडे और 60 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. इसमें उन्होंने क्रमश 1025, 1752 और 686 रन बनाए. उन्होंने लीग क्रिकेट समेत कुल 415 टी20 मैचों में 7557 रन बनाए, जिसमें 35 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम सिर्फ एक शतक (टेस्ट में) है।

    Post Views: 175

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकोमा के 13 साल बाद इच्छा-मृत्यु की राह पर हरीश राणा, एम्स में हटा वेंटिलेटर, ये है ताजा अपडेट…
    Next Article प्रेमी ने प्रेमिका से किया दैहिक शोषण, नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, आरोपी गिरफ्तार…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    BJP ऑफिस में कूट गए नेताजी, महिला ने पहले कॉलर पकड़ा फिर चप्पल उठाकर मारने दौड़ी जाने पूरी घटना…

    March 19, 2026

    महा-भुखमरी की ओर बढ़ रही है दुनिया ईरान संकट से आपकी थाली से गायब हो सकती है रोटी…

    March 19, 2026

    आज नवरात्रि के पावन पर्व पर विधायक रिकेश का बड़ा उपहार अब मात्र 1 रुपये में होगा मोतियाबिंद का ऑपरेशन, निःशुल्क नाश्ता और भोजन भी…

    March 19, 2026

    प्रेमी ने प्रेमिका से किया दैहिक शोषण, नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, आरोपी गिरफ्तार…

    March 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • BJP ऑफिस में कूट गए नेताजी, महिला ने पहले कॉलर पकड़ा फिर चप्पल उठाकर मारने दौड़ी जाने पूरी घटना…
    • महा-भुखमरी की ओर बढ़ रही है दुनिया ईरान संकट से आपकी थाली से गायब हो सकती है रोटी…
    • आज नवरात्रि के पावन पर्व पर विधायक रिकेश का बड़ा उपहार अब मात्र 1 रुपये में होगा मोतियाबिंद का ऑपरेशन, निःशुल्क नाश्ता और भोजन भी…
    • प्रेमी ने प्रेमिका से किया दैहिक शोषण, नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, आरोपी गिरफ्तार…
    • दिनेश कार्तिक के घर गूंजी किलकारी, पत्नी ने बेटी को दिया जन्म रखा ये बेहद प्यारा नाम…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?