कोरबा। :–बर्खास्त पुलिसकर्मी शत्रुघन उरांव एक बार फिर पुलिस वर्दी में सक्रिय पाया गया आरोपी ने युवक को रौब दिखाकर कार्रवाई की धमकी देने वाले बर्खास्त पुलिसकर्मी पर आखिरकार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है । मिली जानकारी अनुसार युवक की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि शत्रुघ्न उरांव जो पहले से ही पुलिस विभाग से बर्खास्त है ,पुलिस की वर्दी पहनकर उसकी गाड़ी को बीच रास्ते में रोक लिया। उसने वाहन के कागजात दिखाने की माग करते हुए स्वयं को मौजूदा पुलिसकर्मी की तरह प्रस्तुत किया ।
युवक के अनुसार कागजात तत्काल ना मिलने पर शत्रुघ्न ने उस पर कार्रवाई करने की धमकी तक दे डाली।भीड़ बढ़ती देख आरोपी वहां से अचानक निकल गया। युवक की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने बर्खास्त पुलिसकर्मी शत्रुघ्न उरांव के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुखबिर की सूचना पर कोरबा पुलिस द्वारा चोरी गए चार नग मोटरसाइकिल के साथ संदिग्ध रोहित महंत व पुलिस विभाग के बर्खास्त आरक्षक शत्रुघ्न उरांव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई ।पुलिस अब यह भी खंगाल रही है कि आरोपी ने वर्दी का गलत उपयोग करते हुए अन्य कितने लोगों को धमकाया या ठगा है।
पुलिस ने कहा -वर्दी का दुरुपयोग गंभीर अपराध, जांच में तेजी
