बुरहानपुर : मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के खकनार जनपद अध्यक्ष पूजा दादू ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर ग्राम कारखेड़ा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके शव को शहर के कृष्णा हॉस्पिटल में लाया गया जहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बुरहानपुर जिले की खकनार जनपद पंचायत अध्यक्ष पूजा दादू ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पूजा दादू भाजपा से जनपद की अध्य्क्ष थी वही नेपानगर की पूर्व विधायक और मंडी विपणन बोर्ड की उपाध्यक्ष मंजू दादू की छोटी बहन पूजा दादू थी।
जानकारी के मुताबिक ग्राम कारखेड़ा से पूजा को शहर के कृष्णा हॉस्पिटल मे लाया गया था जहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना की जानकारी लगते ही सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, पूर्व नगर निगम मनोज तारवाला सहित अन्य नेता हॉस्पिटल पहुच गए थे। आज सुबह जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा खकनार थाना पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।