
खरगोन। जिले में खंडवा लोकसभा उपचुनाव को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के हमशक्ल जिले के आदिवासी बहुल इलाकों में प्रचार करने पहुंचे। इस दौरान लोग उन्हें देखते ही रह गए।
उनके साथ जमकर सेल्फी ली। इन्दौर निवासी और पेशे से नाथ संप्रदाय के संत जोगी विजेन्द्रनाथ CM योगी आदित्यनाथ के डुप्लीकेट दिखते हैं। वो इन दिनों चुनाव प्रचार के दौरान खरगोन जिले के भीकनगांव विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के लिए वोट मांग रहे हैं।
वहीं जनता को लुभाने के लिए बीजेपी भी कोई कसर छोडना चाहती। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश भाजपा सह प्रभारी पंकजा मुंडे की सभा के पहले जोगी विजेन्द्रनाथ को देखने ग्रामीणों की भीड उमड़ पड़ी।