Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » तलाकशुदा महिला ने छत्तीसगढ़ कैडर के IAS को हनीट्रैप में फंसाया….
    शीर्ष आलेख

    तलाकशुदा महिला ने छत्तीसगढ़ कैडर के IAS को हनीट्रैप में फंसाया….

    By Tv 36 HindustanSeptember 7, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के IAS को हनीट्रैप में फंसाने का मामला सामने आया है। इस मामले में IAS ने राजस्थान के जयपुर स्थित मुहाना थाने में FIR दर्ज करवाई है। ब्लैकमेलर तलाकशुदा महिला ने शादी करने की डिमांड रखी। शादी नहीं करने पर 1.50 करोड़ रुपए देने की मांग की। ट्रेनी IAS अफसर युवराज मरमट की छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पहली पोस्टिंग है। वह बतौर सहायक कलेक्टर के पद काम कर रहे हैं।

    युवराज हाल ही में घर आए थे। उन्होंने 21 अगस्त को 2022 बैच की तेलंगाना कैडर की IPS अफसर पी. मोनिका के साथ कोर्ट मैरिज की थी। शादी की खास बात ये थी कि बड़े ओहदे पर बैठने वाले इस कपल की शादी महज 2 हजार रुपए में हो गई। कोर्ट रूम में ही उनकी जयमाला का प्रोग्राम हुआ। आपको बता दें कि युवराज मरमट 2022 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के IAS अफसर है। मूल रूप से राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के मलारना चौड़ के रहने वाले युवराज IIT BHU से सिविल ब्रांच में बीटेक की डिग्री ली है। साल-2013 में उन्होंने गेट एग्जाम क्लियर किया था।

    उनका सिलेक्शन इंडियन ऑयल में भी हुआ था। उन्होंने इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस भी क्वालिफाई किया। इसके बाद उन्होंने जॉब करते हुए UPSC की तैयारी की और छठे प्रयास में 2022 में IAS अधिकारी बने।IAS अफसर युवराज मरमट का कहना है कि मुहाना थाने में FIR दर्ज करवाई है। इधर महिला का कहना है कि मैंने पहले FIR दर्ज करवा रखी है। मेरी FIR के बाद क्रॉस केस दर्ज करवाया गया है। IAS ने अपनी शिकायत में बताया है कि काफी समय पहले उनकी मुलाकात एक महिला से हुई थी।

    राजेन्द्र नगर दिल्ली में रहने के दौरान दोस्ती हुई और बातचीत होने लगी। अब महिला उनको हनीट्रैप में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगी है। उन्हें तरह-तरह की धमकियां देकर मेंटली टॉर्चर कर रही है।पीड़ित IAS के मुताबिक महिला उन्हें दिन में 10-20 बार लगातार कॉल करती है। कॉल नहीं उठाने पर सुसाइड करने की धमकी भी देती है। काफी समझाने की कोशिश करने के बाद भी वह नहीं मान रही है। लगातार मिल रही धमकियों और ब्लैकमेलिंग से परेशान हो चुका हूं।

    पीड़ित IAS ने ब्लैकमेलर महिला की धमकियों के सबूत भी पुलिस को दिए हैं।आरोप के मुताबिक महिला बात न करने पर सुसाइड करने की धमकी देती है। उसके बाद मिलने आने के लिए डराती है।. उनके खिलाफ झूठी FIR लिखवाने की धमकी देती है। रेप और अन्य के तहत मुकदमा दर्ज करवाने की बातें बोलती है।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपत्नी को कुएं में लटका कर बनाया वीडियो….
    Next Article अब हर साल इस दिन मनाया जाएगा बंगाल दिवस….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    September 14, 2026

    रूस ने गेरान ड्रोन को दिया ‘क्रूज मिसाइल’ जैसा दम इतने KM की रफ्तार से यूक्रेन के एयर डिफेंस को दे रहा चुनौती…

    September 14, 2026

    भारत बना रहा कृत्रिम सूरज, असली सूर्य से 20 गुना ज्यादा रहेगा गर्म, जानें ऐसे काम करता है यह सिस्टम…

    September 14, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने परिवारजनों के साथ इस विधि-विधान से की गणपति की स्थापना और पूजा-अर्चना…

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ
    • रूस ने गेरान ड्रोन को दिया ‘क्रूज मिसाइल’ जैसा दम इतने KM की रफ्तार से यूक्रेन के एयर डिफेंस को दे रहा चुनौती…
    • भारत बना रहा कृत्रिम सूरज, असली सूर्य से 20 गुना ज्यादा रहेगा गर्म, जानें ऐसे काम करता है यह सिस्टम…
    • मुख्यमंत्री साय ने परिवारजनों के साथ इस विधि-विधान से की गणपति की स्थापना और पूजा-अर्चना…
    • भारत-जापान के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को शिक्षा और तकनीक दे रहे नया विस्तार मुख्यमंत्री साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?