*कोरबा /शारीरिक और मानसिक दिव्यांगता को नजरअंदाज करके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रखने वाले राघवेंद्र सिंह पिता ब्रजभूषण सिंह ग्राम पंचायत घुरसिया, चंद्रवती पति शिवकुमार प्रजापति ग्राम कोरवी की हताशा छोड़ आशा के किरणों से प्रकाशित हो उठी। घुटनों के बल चलने की परेशानी अब दूर हो गई है आवश्यकताओं के लिए कहीं भी आने-जाने उन्हें मोटराइड ट्राई साइकिल प्रदान कर दिया गया है। मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलने से जमीन में घुटने के बल चलने होने वाले दर्द से मुक्ति मिल गई है। दरअसल विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम घुरसिया निवासी राघवेंद्र सिंह और ग्राम कोरबी निवासी चंद्रावती पैर दिव्यांग है अपने पैरों पर खड़ा हो पाने में असमर्थ है।
इस कारण उनके पैरों में दर्द तो होता है, फिर भी वह दर्द को नजरअंदाज कर हमेशा मुस्कुराते है। लेकिन उनके पास मोटराइज्ड ट्राई साइकिल नहीं होने के कारण उनके पीड़ा को महसूस कर परेशानियों का सामना ना करना पड़े । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा राधेश्याम मिर्झा को जब दिव्यांगता और लाचारी की जानकारी प्राप्त हुई तो तत्काल उन्हे चिन्हाकित कर विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिशा निर्देश प्राप्त कर कलेक्टर के निर्देश पर पंचायत और समाज कल्याण विभाग द्वारा मोटराइज्ड ट्राई साइकिल विधायक प्रतिनिधि आनंद मित्तल की उपस्थिति में प्रदान किया गया।
नीलाभ शुक्ला द्वारा बताया गया सीईओ द्वारा साथ ही जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति उपरांत विशाल दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर का आयोजन कर कम से कम समय में हितग्राहियों को लाभ दिलाने की मंशा जाहिर की ताकि उन्हें निश्चित समय निर्धारित होने बार-बार आवाजाही से मुक्ति मिल सके और शासन द्वारा प्राप्त सुविधाएं मिल सके।