Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » डीएमके ने अपने घोषणा पत्र में की वादों की बरसात, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता……
    राजनीति

    डीएमके ने अपने घोषणा पत्र में की वादों की बरसात, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता……

    By Tv 36 HindustanMarch 21, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : डीएमके ने ने अपने मैनिफे​स्टो में पेट्रोल और डीजल की कीमत को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया. एमके स्टालिन ने पार्टी का घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि अगर चुनाव में उनकी पार्टी जीती तो तमिलनाडु में पेट्रोल-डीजल के दाम इतने कम हो जाएंगे, जिसकी कल्पना कोई नहीं कर सकता. डीएमके ने अपने घोषणापत्र में पेट्रोल की कीमत को 75 रुपए और डीजल की कीमत 65 रुपए करने का ऐलान किया है.

    लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से ठीक पहले केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में 2 रुपये की कटौती कर लोगों को महंगाई से थोड़ी राहत दी. लंबे इंतजार के बाद तेल के दाम 2 रुपये कम किए गए, लेकिन आप निराए न होइए…हो सकता है कि आपको 75 रुपये प्रति लीटर की दर से पेट्रोल-डीजल मिलने लग जाए. चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों की लोक लुभावने वादे और घोषणाओं का दौर जारी है. कोई बिजली फ्री देने की बात कर रहा है तो कोई पानी, लेकिन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने वोटर के लिए वादों की बरसात कर दी. 75 रुपये पेट्रोल, 65 रुपये का डीजल

    डीएमके ने ने अपने मैनिफे​स्टो में पेट्रोल और डीजल की कीमत को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया. एमके स्टालिन ने पार्टी का घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि अगर चुनाव में उनकी पार्टी जीती तो तमिलनाडु में पेट्रोल-डीजल के दाम इतने कम हो जाएंगे, जिसकी कल्पना कोई नहीं कर सकता. डीएमके ने अपने घोषणापत्र में पेट्रोल की कीमत को 75 रुपए और डीजल की कीमत 65 रुपए करने का ऐलान किया है. पार्टी ने वादा किया है कि अगर चुनाव में उनकी जीत होती है तो तमिलनाडु में पेट्रोल की कीमत में 25 रुपए और डीजल के दाम में 27 रुपए तक कम हो जाएंगे.

    वर्तमान में चेन्नई में पेट्रोल के दाम 100.75 रुपए प्रति लीटर बिक रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सत्ता में आई तो पेट्रोल-डीजल के दाम एडमिनिस्ट्रेडेड प्राइस मैकेनिज्नम (APM) के तहत लाए जाएंगेय आपको बता दें कि 1975 से 2002 तक पेट्रोल-डीजल के दाम एपीए के तहत ही तय किए जाते थे. साल 2002 में सरकार ने इसे मार्केट के हवाले कर दिया, जिसके बाद से तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दाम तय करती हैं.

    सिर्फ पेट्रोल नहीं गैस सिलेंडर भी होगा सस्ताडीएमके ने सिर्फ पेट्रोल-डीजल नहीं बल्कि गैस सिलेंडर की कीमत में भी कटौती का ऐलान किया है. चुनावी वादे के मुताबिक तमिलनाडु में गैस सिलेंडर 500 रुपए में उपलब्ध कराया जाएंगे. बता दें कि हाल में केंद्र सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गैस सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की कटौती कर दी. गैस सिलेंडर के अलावा देशभर की महिलाओं को 1000 रुपये हर महीने देने का भी वादा किया गया है. पार्टी ने राज्य में टोल गेट हटाने का भी वादा किया है.

    Post Views: 0

    DMK made promises in its manifesto Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article495 साल बाद इस ऐतिहासिक जगह पर खेली जाएगी होली……
    Next Article छत्तीसगढ़ के कई शहरों में पेट्रोल डीजल के दाम में कटौती, देखें लिस्ट……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सरकार दे रही है बच्चों को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, जल्द करें यहां से आवेदन…

    April 30, 2026

    रेप पीड़िता को मजबूर नहीं कर सकते 31 हफ्ते के गर्भपात पर SC ने एम्स की दलीलें ठुकराईं,कहा कि…

    April 30, 2026

    प्रदेश का पहला सरकारी IVF सेंटर तैयार, अब बस लाइसेंस का इंतजार, आधे खर्च में मिलेगा इलाज…

    April 30, 2026

    एक्शन मोड में CM मोहन, अचानक पहुंचे गेहूं खरीदी केंद्र, किसानों के साथ पी…

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सरकार दे रही है बच्चों को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, जल्द करें यहां से आवेदन…
    • रेप पीड़िता को मजबूर नहीं कर सकते 31 हफ्ते के गर्भपात पर SC ने एम्स की दलीलें ठुकराईं,कहा कि…
    • प्रदेश का पहला सरकारी IVF सेंटर तैयार, अब बस लाइसेंस का इंतजार, आधे खर्च में मिलेगा इलाज…
    • एक्शन मोड में CM मोहन, अचानक पहुंचे गेहूं खरीदी केंद्र, किसानों के साथ पी…
    • सीएम ने पेश किया महिला आरक्षण बिल पर चर्चा का प्रस्ताव, विपक्ष ने किया जमकर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?