नई दिल्ली:– सनातन धर्म में कामदा एकादशी का व्रत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को आती है। इस साल कामदा एकादशी 8 अप्रैल यानी आज मनाई जा रही इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को करने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कामदा एकादशी के दिन दान-पुण्य करने का भी विशेष महत्व है, तो चलिए जानते हैं कि इस तिथि पर क्या दान करना चाहिए?
कामदा एकादशी पर करें ये दान
अनाज का दान सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन गेहूं, चावल, दालें आदि का दान करने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती और बरकत बनी रहती है। इसके साथ ही इस दिन भूखे को भोजन भी कराना चाहिए।
वस्त्र दान
कामदा एकादशी के दिन वस्त्रों का दान करना भी शुभ माना जाता है। आप जरूरतमंदों को कपड़े, धोती, चादर आदि जरूरत के कपड़े दान कर सकते हैं। ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और यश और सम्मान की प्राप्ति होती है।
धन दान
अपनी क्षमतानुसार के अनुसार धन का दान करना भी उत्तम माना जाता है। आप किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को आर्थिक सहायता कर सकते हैं या किसी धार्मिक काम में अपना योगदान दे सकते हैं।
जूते-चप्पल दान
कामदा एकादशी के दिन जूते-चप्पल का दान करना भी शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे व्यक्ति को जीवन के कष्टों से मुक्ति मिलती है और यात्राएं सुखद होती हैं।
गुड़ और तिल का दान
गुड़ और तिल का दान भी इस दिन शुभ माना जाता है। यह दान स्वास्थ्य और समृद्धि प्रदान करता है।
