Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » क्या मुसलमानों के दूसरों की तुलना में ज्यादा बच्चे हैं, जानिए इस रिपोर्ट में क्या कहते हैं आंकड़े…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    क्या मुसलमानों के दूसरों की तुलना में ज्यादा बच्चे हैं, जानिए इस रिपोर्ट में क्या कहते हैं आंकड़े…

    By Tv 36 HindustanApril 23, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *मध्यप्रदेश:-* राजनीतिक हलकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बयान की काफी चर्चा हो रही है. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राजस्थान के बांसवाड़ा में एक चुनावी सभा के दौरान कहा था कि कांग्रेस का इरादा लोगों की संपत्ति को घुसपैठियों और जिनके ज़्यादा बच्चे हैं उनको बांटना चाहती है. उनका इशारा मुसलमान समुदाय की ओर था.इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी के बयान पर सियासी घमासान शुरु हो गया है. जहां कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने पीएम पर हमला बोला है. दरअसल, जो पीएम मोदी ने जो कहा, वह कितना सच है? क्या सच में मुसलमानों के अन्य धर्मों से ज्यादा बच्चे हैं? सरकारी आंकड़ों के हवाले से समझिए.जानिए भारत में कितनी है मुसलमानों की संख्या?धार्मिक समूहों पर जनगणना के आंकड़े अब 13 साल पुराने हो गए हैं. ऐसे में धार्मिक समूहों के बारे में कोई विश्वसनीय आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं. मगर, पुराने आंकड़ो पर नजर डाले तो साल 2011 की जनगणना में मुसलमानों की जनसंख्या 17.22 करोड़ थी, जो उस समय भारत की जनसंख्या 121.08 करोड़ का 14.2% थी. उससे पहले साल 2001 की जनगणना में मुसलमानों की जनसंख्या 13.81 करोड़ थी, जो उस समय भारत की जनसंख्या 102.8 करोड़ का 13.43% थी.बता दें कि, साल 2001 से 2011 के बीच मुसलमानों की जनसंख्या में 24.69% की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. यह भारत के इतिहास में मुसलमानों की जनसंख्या में सबसे धीमी वृद्धि थी. क्योंकि, साल 1991 से 2001 के बीच भारत की मुस्लिम जनसंख्या में 29.49% की बढ़ोत्तरी हुई थी.मुस्लिम धर्म में कितने हैं औसतन सदस्य?धर्मों के घरों से जुड़े आंकड़े नेशनल सैंपल सर्वे के 68वें राउंड जुलाई 2011 से जून 2012 में हैं. इसके मुताबिक, प्रमुख धर्मों के घरों का औसत साइज इस तरह से है.धर्म घर में सदस्यों की संख्याहिंदू 4.3मुस्लिम 5ईसाई 3.9सिख 4.7अन्य 4.1सभी 4.3सोर्स- भारत में प्रमुख धार्मिक समूहों के बीच रोजगार और बेरोजगारी की स्थिति, एनएसएस 68वां राउंड रोजगार के आंकड़ों में मुस्लिमों के क्या हैं हालात?नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस जोकि देशभर में काम कर रहे मजदूरों की संख्या पर नजर रखता है. इसके अनुसार, देशभर की लेबर और वर्क फोर्स में मुस्लिमों की हिस्सेदारी सबसे कम है. माना जा रहा है कि मुस्लिम इन मामलों में तेजी से पिछड़ रहे है. मुस्लिम इन दोनों मामले में पिछड़ते जा रहे हैं. बात बेरोजगारी की करें तो मुस्लिमों की हालत बेहतर है. उनमें बेरोजगारी राष्ट्रीय औसत से कम है.पीरियॉडिक लेबर फोर्स सर्वे में जुलाई 2022 – जून 2023 की सालाना रिपोर्ट के अनुसार, देश की लेबर फोर्स में मुस्लिमों की भागीदारी दर 32.5 है. जबकि, मुस्लिमों के बीच बेरोजगारी दर 2.4 है जो नेशनल एवरेज 3.2 से कम है.

    Post Views: 1,075

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticlePM मोदी 5वीं बार आएंगे मध्य प्रदेश, प्रधानमंत्री के रोड शो को लेकर सीएम मोहन ने दी ये जानकारी…
    Next Article सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानिए 18 कैरेट सोने- चांदी का ताजा भाव…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    चीनी और गुड़ में ये है ज्यादा हेल्दी एक्सपर्ट से जानिए सच…

    June 3, 2026

    आज 4 बजे डीके शिवकुमार का होगा राजतिलक इन 14 विधायकों के साथ लेंगे शपथ, पार्टी हाईकमान भी होगा शामिल…

    June 3, 2026

    मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए सरकार सतर्क’…

    June 3, 2026

    BCCI ने जारी किया भारत के न्यूजीलैंड दौरे का शेड्यूल, 5 T20, 5 ODI और इतने टेस्ट मैच खेलेगी टीम इंडिया…

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • चीनी और गुड़ में ये है ज्यादा हेल्दी एक्सपर्ट से जानिए सच…
    • आज 4 बजे डीके शिवकुमार का होगा राजतिलक इन 14 विधायकों के साथ लेंगे शपथ, पार्टी हाईकमान भी होगा शामिल…
    • मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए सरकार सतर्क’…
    • BCCI ने जारी किया भारत के न्यूजीलैंड दौरे का शेड्यूल, 5 T20, 5 ODI और इतने टेस्ट मैच खेलेगी टीम इंडिया…
    • प्रदेश के वरिष्ठ रिटायर्ड IAS का निधन, प्रशासनिक जगत में शोक की लहर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?