
नेशनल डेस्क । त्योहारों की लिस्ट में तो होली का नाम प्रमुख है ही लेकिन ज्योतिषशास्त्र में भी इस दिन को खास माना गया है। यही वजह है कि इस दिन कुछ बातों का विशेष ख्याल रखने की नसीहत दी जाती है। कहते हैं कि अगर होली के दिन ये बातें गलती से भी हो जाएं तो आपको भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन अगर इनका ध्यान रखा जाए तो आप फायदे में रह सकते हैं। आइए जानते हैं.
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार होली के दिन जब भी घर से बाहर निकले तो सिर को ढककर रखें। इसके अलावा कई बार देखा गया है कि लोग होली के दिन रंग खेलने के लिए पुराने कपड़ों में होली खेलते हैं। तो ऐसा करने से बचें। कहा जाता है कि जहां कहीं भी गंदगी होती है वहां राहु का प्रकोप होता है। नेगेटिविटी बढ़ती है और इससे जातकों को साल भर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए जब भी होली खेले साफ-सुथरे कपड़ों में ही होली खेलें। ताकि पॉजीटिव ऊर्जा का संचार हो।
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, होली के दिन भूलकर भी किसी के हाथों से मिसरी और लौंग खाने से बचें। मान्यता है कि इसमें आसानी से जादू-टोना किया जा सकता है इसलिए ध्यान रखें। इसके अलावा कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो होली के दिन घर में छिपकर बैठ जाते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो ऐसा करना बंद कर दें। होली के दिन गुलाल-अबीर जरूर लगा लें क्योंकि होली रंगों का ऐसा उत्सव है जिसका सीधा संबंध ग्रह-नक्षत्रों से है। कहते हैं कि होली के दिन अबीर-गुलाल लगाने से जीवन में पॉजीटिविटी का संचार होता है। साथ ही नकारात्मकता दूर होती है। इसलिए रंग नहीं खेलते हैं