Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » लिवर खराब होने के इन संकेतों को भूलकर भी न करें इग्नोर, वरना भुगतने पड़ सकते हैं ऐसे परिणाम…
    अंतरराष्ट्रीय

    लिवर खराब होने के इन संकेतों को भूलकर भी न करें इग्नोर, वरना भुगतने पड़ सकते हैं ऐसे परिणाम…

    By Tv 36 HindustanApril 7, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो चला है। वहीँ लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। लिवर का मुख्य काम रक्त में मौजूद रासायनिक स्तरों को नियंत्रित करने के साथ पित्त नामक एक महत्वपूर्ण पाचक तरल का उत्पादन करना होता है। इसके अलावा खून को साफ करने और ग्लाइकोजन नामक शर्करा के रूप में ऊर्जा का भंडारण करने का काम भी लिवर का ही होता है।

    स्वस्थ घुटनों के लिए जरूरी है हकीम जी की ये औषधि
    अब सोचिए आपके शरीर का इतना आवश्यक अंग अगर खराब हो जाए तो? लिवर खराब होने की समस्या व्यक्ति के मौत का कारण बन सकती है। समय रहते अगर इसके लक्षणों को पहचानकर उनका इलाज शुरू कर दिया जाए तो लिवर को खराब होने से बचाया जा सकता है। आइए जानते हैं किन संकेतों के आधार पर इसकी पहचान की जा सकती है, साथ ही इस गंभीर समस्या से बचने के क्या उपाय हो सकते हैं?

    लिवर खराब होने से मतलब है कि यह अपने कार्यों को ठीक तरीके से नहीं कर पा रहा है। यह एक आपातकालीन स्थिति होती है, यानी कि रोगी को इसमें तत्काल चिकित्सा की आवश्यकता होती है। तो क्या इसके लिए पहले से बचाव के कोई तरीके हो सकते हैं? इस बारे में विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ लक्षणों के आधार पर इनकी पहचान करके बचाव को तरीकों को प्रयोग में लाया जा सकता है। जिन लोगों में लिवर खराब होने का डर होता है उन्हें खून की उल्टी आने, थकान, पीलिया और लगातार वजन कम होते रहने की समस्याओं का अनुभव होता है। ऐसी समस्याओं का अनुभव होते ही डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

    लिवर खराब होने के कारण?
    आमतौर पर जिन लोगों को हेपेटाइटिस बी, लिवर सिरोसिस जैसी बीमारियां होती हैं, उनमें लिवर खराब होने का खतरा ज्यादा होता है। इसके अलावा अल्कोहल या कुछ दवाओं के ज्यादा सेवन करने से भी लिवर खराब होने का डर होता है। विशेषज्ञों की मानें तो लिवर के खराब होना की समस्या को विकसित होने में एक साल से अधिक का समय लग सकता है। लिवर के कमजोर होने के साथ ही स्थिति गंभीर होती जाती है।

    इससे कैसे बचा जा सकता है?

    Health Tips: जिन लोगों में लिवर की बीमारी हो या उनमें लिवर खराब होने के लक्षण नजर आ रहे होते हों डॉक्टर सबसे पहले उन्हें शराब का सेवन न करने की सलाह देते हैं। इसके अलावा ऐसे रोगियों को हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज को नियंत्रित करने की सलाह दी जाती है। ऐसे रोगियों को खाने में नमक की मात्रा को कम करने के साथ रेड मीट, चीज और अंडों का सेवन कम करने की सलाह दी जाती है।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभोजपुरी सिंगर समर सिंह गिरफ्तार, Akanksha Dubey आत्‍महत्‍या मामले में था फरार
    Next Article छत्तीसगढ़ में कोरोना के 102 नए मरीज मिले, अब एक्टिव केस 323, रायपुर में सबसे ज्यादा 80, बिलासपुर में इतने हुई संक्रमित मरीजों की संख्या…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में बसों के लिए VLTD अनिवार्य 15 दिन में नहीं लगाया ट्रैकिंग सिस्टम तो होगी कार्रवाई…

    June 27, 2026

    सिंहस्थ को लेकर सीएम डॉ. मोहन ने सुनाए ये रोचक किस्से, बताया क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी इस बार…

    June 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी…

    June 27, 2026

    शहादत को नमन; मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने शहीद एएसआई रामू राम नाग के निवास पहुंचकर…

    June 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में बसों के लिए VLTD अनिवार्य 15 दिन में नहीं लगाया ट्रैकिंग सिस्टम तो होगी कार्रवाई…
    • सिंहस्थ को लेकर सीएम डॉ. मोहन ने सुनाए ये रोचक किस्से, बताया क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी इस बार…
    • छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी…
    • शहादत को नमन; मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने शहीद एएसआई रामू राम नाग के निवास पहुंचकर…
    • प्रदेश में अब मिलेगी फ्रेश क्राफ्ट बीयर, सरकार ने माइक्रो ब्रुअरी को दी मंजूरी पर्यटन और होटल उद्योग को मिलेगा बढ़ावा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?