
नई दिल्ली: गूगल का उपयोग हम सभी करते है, क्यों कि गूगल सर्च इंजन पर हमें हर सवाल का जवाब आसानी से मिल जाता है, लेकिन यूजर्स कई बार कुछ अपराधिक चीजों से जुड़ी चीजें भी गूगल पर सर्च करने लगते हैं जो बाद में परेशानी का सबब बन जाती है। गूगल पर कुछ भी गलत सर्च करने से आपको जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।
सरकार ने इस मुद्दे को लेकर काफी सख्त कानून बनाए हैं, यदि कोई व्यक्ति गूगल पर इस तरह का कुछ भी सर्च करता हुआ पाया जाता है तो उसे पॉस्को एक्ट के तहत सजा हो सकती है और जेल की हवा खानी पड़ सकती है। वहीं बिना किसी की इजाजत के गूगल पर किसी की फोटो या फिर वीडियो को लीक करना भी एक अपराध है।
गलती से भी अगर गूगल पर सर्च करते हैं कि गर्भपात कैसे होता है तो बता दें कि ये भी अपराध है और ऐसे काम में अगर आप लिप्त पाए जाते हैं तो आपको जेल जाना पड़ सकता है। ध्यान रहे कि भूले से भी कभी ये सर्च मत कीजिए की आखिर बम कैसे बनाया जाता है, ऐसा करना भी एक अपराध है। सुरक्षा एंजेसियां गूगल सर्च में इस तरह का सर्च करने पर आपके फोन, कंप्यूटर या लैपटॉप का आईपी एड्रेस ट्रैक कर आपको पकड़ सकती है।
भूलकर भी Google पर सर्च न करें ये चीजेंभूलकर भी Google पर सर्च न करें ये चीजें