Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बरसात में कार निकालने से पहले कर लें ये जरूरी पांच काम..……
    News

    बरसात में कार निकालने से पहले कर लें ये जरूरी पांच काम..……

    By Tv 36 HindustanJune 22, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : बरसात का मौसम शुरू हो गया है. देश के कुछ इलाकों में तो बारिश होना शुरू हो गया है. भयंकर गर्मी के बाद ये मौसम लोगों को राहत देता है. बारिश की खुशी के साथ ही ये मौसम गाड़ी चलाने वालों के लिए थोड़ी परेशानी भी लेकर आता है. गाड़ी खराब होने या बीच रास्ते में गाड़ी फंसने जैसी दिक्कतें न हों, इसके लिए आज हम आपको कुछ आसान टिप्स बताएंगे. बरसात में गाड़ी निकालने से पहले कर लें ये 5 काम, सफर रहेगा सुहाना

    1/5लाइट्स चेक करेंलाइट्स चेक करेंगाड़ी चलाते समय अच्छी रोशनी बहुत जरूरी है, फिर चाहे मौसम कोई भी हो. इसलिए गाड़ी की हेडलाइट्स, फॉग लाइट्स और टेल लैंप्स को जरूर चेक करें. देखें कहीं इनमें कोई गड़बड़ी तो नहीं है, टूटी हुई हैं या इनमें पानी तो नहीं भर रहा है. अगर जरूरत हो तो सर्विस सेंटर पर जाकर इन्हें ठीक करवा लें. गाड़ी चलाते समय भी ध्यान दें कि सभी लाइट्स जल रहीं हैं या नहीं.

    2/5रबर सील्स का ध्यान रखेंरबर सील्स का ध्यान रखेंदरवाजों, सनरूफ और विंडस्क्रीन पर लगे रबर के पट्टे (सील्स) कार के अंदर पानी जाने से बचाते हैं. इनका ध्यान रखना बहुत जरूरी है. अगर ये खराब हो जाते हैं, तो बारिश का पानी गाड़ी के अंदर आ सकता है. इन रबरों को साफ रखने के लिए गीले कपड़े से पोंछ लें और बाद में सूखे कपड़े से साफ कर लें. इसके बाद इन पर सिलिकॉन स्प्रे लगा दें ताकि ये फ्लेक्सिबल बने रहें और पानी गाड़ी के अंदर न आ सके.

    3/5ब्रेक चेक करवाएंब्रेक चेक करवाएंबारिश में सड़क फिसलन वाली हो जाती है और अक्सर गाड़ी धीमी गति से चलानी पड़ती है. ऐसे में गाड़ी के ब्रेक और ब्रेक ऑयल को जरूर चेक करवा लें. अगर ब्रेक ऑयल खराब है या कम है तो गाड़ी के रुकने में दिक्कत हो सकती है. ब्रेक पैड्स भी गीले हो सकते हैं जिससे वो थोड़ा देर से काम करते हैं. इसलिए गाड़ी चलाते समय आगे चल रही गाड़ी से अच्छी दूरी बनाकर चलें.

    4/5वाइपर बदलेंवाइपर बदलेंसाल में कम से कम एक बार गाड़ी के वाइपर बदलवाने चाहिए. गर्मी और धूल से वाइपर के रबर खराब हो जाते हैं और बारिश में ये शीशे को साफ नहीं कर पाते. खराब वाइपर से विंडस्क्रीन पर निशान पड़ सकते हैं, जिससे सड़क को देखने में दिक्कत हो सकती है.

    5/5अंडरबॉडी कोटिंगअंडरबॉडी कोटिंगकार के नीचे वाले हिस्से को जंग लगने से बचाने के लिए इसकी कोटिंग करवा सकते हैं. बारिश का पानी नीचे जमा होकर गाड़ी के पुर्जों को खराब कर सकता है. साथ ही रास्ते में गड्ढों से भी गाड़ी के नीचले हिस्से में खराबी आ सकती है. अंडरबॉडी कोटिंग करवाने से जंग, धूल, मिट्टी और खरोंच से गाड़ी की सुरक्षा रहती है.

    Post Views: 1,340

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइन्वेस्टमेंट का यह गोल्डन नियम बना देगा आपको करोड़पति……
    Next Article इस तरह के लेनदेन करने वाले पेटीएम वॉलेट 1 महीने बाद हो जाएंगे बंद……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में मौसम विभाग का अलर्ट उमरिया में ‘वार्म नाइट’ की चेतावनी, ग्वालियर-धार सहित 10 जिलों में चलेगी लू..

    April 21, 2026

    पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 13 लोगों की मौत, कई गंभीर, पीएम ने जताया दुख…

    April 21, 2026

    सुरक्षा के बड़े दावों के बीच चौंकाने वाला खुलासा, देश की सिर्फ 10% फैक्ट्रियों में सेफ्टी पॉलिसी और महज 2% में…

    April 21, 2026

    इतने लीटर पानी,7 मिनट में खत्म, टैंकर देखते ही टूट पड़ी लोग की भीड़, रायपुर में पानी के लिए त्राहिमाम…

    April 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में मौसम विभाग का अलर्ट उमरिया में ‘वार्म नाइट’ की चेतावनी, ग्वालियर-धार सहित 10 जिलों में चलेगी लू..
    • पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 13 लोगों की मौत, कई गंभीर, पीएम ने जताया दुख…
    • सुरक्षा के बड़े दावों के बीच चौंकाने वाला खुलासा, देश की सिर्फ 10% फैक्ट्रियों में सेफ्टी पॉलिसी और महज 2% में…
    • इतने लीटर पानी,7 मिनट में खत्म, टैंकर देखते ही टूट पड़ी लोग की भीड़, रायपुर में पानी के लिए त्राहिमाम…
    • श्रेयस अय्यर भी हुए वैभव सूर्यवंशी के फैन, बोले- भारतीय क्रिकेट का अगला…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?