*मध्यप्रदेश:-* वैलेंटाइन की शुरूआत गुलाब के साथ होती है, यानि पहले दिन प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे को लाल गुलाब देकर प्यार का इजहार करते हैं. वहीं, दूसरे दिन प्रेमी जोड़े एक दूसरे से पूरा जीवन साथ देने का वादा करते हैं, जिसे प्रॉमिस डे कहते हैं. ऐसे ही और दिन होते हैं वैलेंटाइन के जिसमें हग डे, टेडी डे, किस डे और फिर वैलेंटाइन डे आता है. वैलेंटाइन के आखिरी दिन प्रेमी जोड़े अपने प्यार के साथ गुजारते हैं. ऐसे में इस खास मौके पर हर लड़की सबसे खूबसूरत दिखना चाहती है जिसके लिए हम यहां पर कुछ योगासन बताने वाले हैं जिससे आप खुद को निखार सकती हैं, वैलेंटाइन के पहले. *उज्जयी प्रणायाम*वहीं उज्जयी प्रणायाम करने से भी चेहरे पर चमक आती है. चेहरे की बनावट में सुधार होता है. इससे लिवर भी मजबूत होता है और फाइन लाइन भी कम होती है.*सिंहासन*वहीं, सबसे असरदार आसन है चेहरे की सुंदरता को निखारने का वो है सिंहासन. सिंहासन एंटी एजिंग आसन है. यह भी आपके चेहरे पर चमक लाता है. साथ में झुर्रियों को भी कम करता है.*टमाटर जूस* इसके अलावा डार्क स्पॉट हटाने के लिए आप एक चम्मच टमाटर का जूस लीजिए, उसमें एक चम्मच नींबू मिलाइए और फिर इस मिक्सचर को आंखों पर लगाइए. इसे 10 मिनट तक लगा रहने दीजिए और फिर धो लीजिए. इसे दिन में कम से कम दो बार करें, काले घेरे जल्द कम होने लगते हैं।
