Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » लोकसभा में विपक्ष पर जमकर बरसे PM मोदी, पढ़ें भाषण की 10 बड़ी बातें…
    समाचार

    लोकसभा में विपक्ष पर जमकर बरसे PM मोदी, पढ़ें भाषण की 10 बड़ी बातें…

    By Tv 36 HindustanDecember 15, 2024No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: – लोकसभा में पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं और विपक्ष पर पलटवार भी किए। उनके भाषण के दौरान बीजेपी सांसदों ने जमकर डेस्क थपथपाई और विपक्ष को आईना दिखाया।

    पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें-
    पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारा देश बहुत तेजी से विकास कर रहा है। भारत बहुत जल्द विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। जब हम आजादी की शताब्दी मना रहे होंगे तब हम विकसित देश बन चुके होंगे। ये हम सभी देशवासियों का सपना है।’

    पीएम मोदी ने कहा कि संविधान निर्माता इस बात को लेकर बहुत सजग थे, वो ये नहीं मानते थे कि भारत का जन्म 1947 को हुआ, वो नहीं मानते थे कि भारत में लोकतंत्र 1950 से शुरू हुआ। वो हजारों साल की यात्रा के प्रति सजग थे। भारत का लोकतंत्र, भारत का गणतांत्रिक अतीत बहुत ही समृद्ध रहा है। तभी भारत आज मदर ऑफ डेमोक्रेसी के रूप में जाना जाता है। हम सिर्फ विशाल लोकतंत्र ही नहीं, हम लोकतंत्र की जननी हैं।

    पीएम मोदी ने कहा कि जब जी20 समिट हुई तो विश्व के सामने हमने विमेन लेड डेवलेपमेंट का विचार रखा। हम सभी सांसदों ने मिलकर एक स्वर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित करते हमारी महिला शक्ति को भारतीय लोकतंत्र में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हमने कदम उठाए। आज हर बड़ी योजना के सेंटर में महिलाएं होती हैं। आज जब हम संविधान के 75 साल मना रहे हैं तो ये संयोग है कि भारत के राष्ट्रपति के पद पर एक आदिवासी महिला हैं।

    पीएम मोदी ने कहा कि मुझे बड़े दुख के साथ कहना है कि आजादी के बाद एक तरफ संविधान निर्माताओं के दिल-दिमाग में एकता थी, लेकिन आज आजादी के बाद सबसे बड़ा प्रहार देश की एकता के मूल भाव पर हुआ। हम विविधता को सेलिब्रेट करते हैं, लेकिन गुलामी की मानसिकता में पले-बढ़े लोगों ने, भारत का भला ना देख पाने वाले लोगों ने विविधता में विरोधाभास ढूंढा। विविधता के इस अमूल्य खजाने को सेलिब्रेट करने के बजाय ऐसे जहरील बीज बोने के प्रयास करते रहे, जिससे देश की एकता को चोट पहुंचती रहे।

    पीएम मोदी ने कहा कि आर्टिकल 370 देश की एकता में दीवार बना हुआ था, इसलिए धारा 370 को हमने जमीन में गाड़ दिया, क्योंकि देश की एकता हमारी प्राथमिकता है। इस विशाल देश में अगर आर्थिक रूप से हमें आगे बढ़ना है तो भारत में अनुकूल व्यवस्थाएं चाहिए। उसी में से जीएसटी को लेकर चर्चा चलती रही। इकॉनामी में जीएसटी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। वन नेशन वन टैक्स भी इसे आगे बढ़ा रहा है। हम वन नेशन वन राशन कार्ड लाए। हमने ये तय किया कि वन नेशन वन हेल्थ कार्ड हो और हमने आयुष्मान कार्ड को जारी किया।

    पीएम मोदी ने कहा कि जब संविधान के 25 साल पूरे हुए तो देश के संविधान को नोच लिया गया। देश को जेलखाना बना दिया गया। नागरिकों के अधिकारों को लूट लिया गया, प्रेस की स्वतंत्रता को ताले लगा दिए गए। कांग्रेस के माथे पर जो ये पाप लगा है, वो कभी धुलने वाला नहीं है। क्योंकि लोकतंत्र का गला घोट दिया गया था।

    पीएम मोदी ने कहा कि ये संविधान की देन है कि मेरे जैसे लोग यहां तक पहुंचे हैं। ये संविधान का सामर्थ्य था जो बिना किसी बैकग्राउंड के यहां तक पहुंचे हैं। हमें देश ने तीन बार स्नेह दिया, ये हमारे संविधान के बिना संभव नहीं था। देश की जनता पूरी ताकत के साथ संविधान के साथ खड़ी रही है। कांग्रेस के एक परिवार ने संविधान को चोट पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। 75 साल की हमारी यात्रा में 55 साल एक ही परिवार ने राज किया है, इसलिए देश को क्या-क्या हुआ है, ये जानने का अधिकार है।

    पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के मुंह से संविधान शोभा नहीं देता। जो अपनी पार्टी के संविधान को नहीं मानते, उनके मुंह से संविधान शब्द शोभा नहीं देता। कांग्रेस की 12 प्रदेश समितियों ने सरदार पटेल को सहमति दी थी। संविधान के तहत सरदार पटेल ही पीएम बनते, लेकिन खुद के ही संविधान को स्वीकारा नहीं और सरदार साहब पीएम नहीं बन सके और ये बैठ गए। जो लोग अपनी पार्टी के संविधान को नहीं मानते वो कैसे देश के संविधान को स्वीकार कर सकते हैं।
    हमने संविधान संसोधन करके 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया। इसे सभी ने स्वीकार किया। हमने महिलाओं को शक्ति देने के लिए संविधान में संशोधन किया। हमने संविधान संशोधन देश की एकता के लिए किया। हमने संविधान संशोधन किया और डंके की चोट पर किया। हमने धारा 370 को हटाया और अब कोर्ट ने भी उसपर मुहर लगा दी है। हमारा संविधान सबसे ज्यादा जिस बात के प्रति संवेदनशील रहा है, वो है- भारत के लोग। कांग्रेस के साथियों को एक शब्द बहुत प्रिय है, जिसके बिना वो जी नहीं सकते, वो शब्द है- जुमला।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान पर चर्चा का जवाब देते हुए लोकसभा में कहा, ‘करीब 6 दशक में 75 बार संविधान बदला गया। जो बीज देश के पहले प्रधानमंत्री जी ने बोया था उस बीज को खाद-पानी देने का काम एक और प्रधानमंत्री ने किया, उनका नाम था श्रीमति इंदिरा गांधी। 1971 में सुप्रीम कोर्ट का एक फैसला आया था, उस फैसले को संविधान बदलकर पलट दिया गया था, 1971 में संविधान संशोधन किया गया था। उन्होंने हमारे देश की अदालत के पंख काट दिए थे।

    Post Views: 995

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleDelhi सरकार द्वारा महिलाओं को 2100 रुपये देने की योजना पर रमेश बिधूड़ी ने साधा निशाना…
    Next Article दिल्ली चुनाव से पहले BJP को झटका, रमेश पहलवान और उनकी पत्नी ने थामा AAP का दामन…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 8 अधिकारियों के पदस्थापना आदेश जारी…

    September 8, 2026

    प्रदेश में सरकारी विभागों पर बड़ा एक्शन, 441 कनेक्शनों को नोटिस; बकाया 3500 करोड़ पार…

    September 8, 2026

    44 रन बनाकर आउट हुए वैभव, फिर मिली ईशान किशन से सीखने की सलाह पूर्व क्रिकेटर ने कही बड़ी बात…

    September 8, 2026

    प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी, उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी बुधवार से फिर सक्रिय हो सकता है मौसम…

    September 8, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 8 अधिकारियों के पदस्थापना आदेश जारी…
    • प्रदेश में सरकारी विभागों पर बड़ा एक्शन, 441 कनेक्शनों को नोटिस; बकाया 3500 करोड़ पार…
    • 44 रन बनाकर आउट हुए वैभव, फिर मिली ईशान किशन से सीखने की सलाह पूर्व क्रिकेटर ने कही बड़ी बात…
    • प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी, उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी बुधवार से फिर सक्रिय हो सकता है मौसम…
    • 703 करोड़ का बीमा, 66 किलो सोना और 335 किलो चांदी इस गणपति की भव्यता देख रह जाएंगे दंग…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?