नई दिल्ली:– भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जहां पर 92 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कर दिया है। वहीं पर इस निधन से देशवासियों में शोक की लहर है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन जी का सौम्य व्यवहार हर किसी को याद है तो वे काम के प्रति काफी समर्पित रहें। आपने उनके स्वभाव के अलावा कभी पहनावे पर ध्यान दिया होगा कुर्ता-पजामें के साथ वे नीले रंग की पगड़ी पहना करते थे। नीले रंग से उनका क्या कनेक्शन था चलिए जानते है इसके बारे में…
दोस्तों ने रख दिया था ब्लू टर्बन नाम
आपको बताते चलें कि, साल 2006 में मनमोहन सिंह को कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट ऑफ लॉ से सम्मानित किया गया था। उस दौरान जब तत्कालीन ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग और विश्वविद्यालय के चांसलर प्रिंस फिलिप ने उनकी पगड़ी को देखा तो पूछा कि, आपकी पगड़ी नीली क्यों है। इस पर जवाब में मनमोहन सिंह ने खुद बताया कि वे क्यों इस रंग की पगड़ी पहनते हैं. उन्होंने कहा, “कैंब्रिज में पढ़ाई के दौरान मैं नीले रंग की पगड़ी पहनता था, जिस वजह से मेरे दोस्तों ने मेरा निकनेम ब्लू टर्बन (ब्लू पगड़ी) रख दिया था।
नीले रंग को पसंद करते थे पूर्व प्रधानमंत्री
आपको बताते चलें कि, बताया जाता है कि, उनका नीले रंग से प्रेम था जहां पर वे इसे अपनी पहचान का एक अहम हिस्सा मानते थे. पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर देश समेत दुनिया भर के नेताओं ने शोक प्रकट किया. पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उनके आवास तीन मोतीलाल नेहरू मार्ग पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कल सुबह कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा. बताया जा रहा है कि 28 दिसंबर दस बजे के बाद राजघाट के पास उनका अंतिम संस्कार हो सकता है।