Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » क्या आप जानते हैं कि ताजमहल में लाईट जलती है या नहीं अगर नहीं तो जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर
    तकनीकी

    क्या आप जानते हैं कि ताजमहल में लाईट जलती है या नहीं अगर नहीं तो जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

    By Tv 36 HindustanJanuary 16, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रात में ताजमहल को ‘रोशन’ करने का प्रस्ताव एएसआई ने किया खारिज, यह प्रोजेक्ट मंजूरन्यूज डेस्क, आगरा ताजमहल को रात में कृत्रिम प्रकाश से रोशन करने के प्रस्ताव को फिर से नकार दिया गया है। देश के अन्य स्मारकों की तर्ज पर ताजमहल को भी रात में एलईडी की रोशनी में जगमगाने के प्रस्ताव को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने खारिज कर दिया है, लेकिन वो ताजमहल के अंदर पर्यटकों की सुविधा के लिए इंटरप्रिटेशन सेंटर बनाने पर राजी है। इसके लिए संयुक्त महानिदेशक नौबतखाना का दौरा भी कर चुके हैं।संस्कृति मंत्रालय ने एनबीसीसी और वाप्कोस कंपनियों को देश के 25 स्मारकों को लाइटिंग करने, इंटरप्रिटेशन सेंटर बनाने का प्रस्ताव दिया था।

    इसमें आगरा के चार स्मारक ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी और अकबर का मकबरा शामिल है। इनमें से ताजमहल पर लाइटिंग के प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है। आगरा किला, फतेहपुर सीकरी और अकबर का मकबरा पर लाइटिंग पूर्व में एडीए द्वारा कराई गई थी, जो अब कई जगह बंद हो चुकी है। यहां नए सिरे से एलईडी और फोकस लाइटिंग करके स्मारकों को रात में जगमगाया जाएगा।नौबतखाना में बनेगा इंटरप्रिटेशन सेंटर

    ताजमहल परिसर के अंदर ताज म्यूजियम के ठीक सामने नौबतखाना की इमारत में इंटरप्रिटेशन सेंटर बनाने की कवायद की जाएगी। पूर्व में ताज के पास उद्यान शाखा की इमारत और गोशाला में इंटरप्रिटेशन सेंटर बनाने का प्रस्ताव था, लेकिन इस पर काम ही नहीं हुआ।

    हाल में ही नए प्रस्ताव के बाद ताजमहल का निरीक्षण करने के लिए संयुक्त महानिदेशक जाह्वीज शर्मा आगरा आए थे, जिन्होंने नौबतखाना का निरीक्षण किया। संभावना है कि नौबतखाना को ही इंटरप्रिटेशन सेंटर बनाने के लिए हरी झंडी मिल जाएगी। फतेहपुर सीकरी में गुलिस्तां पार्किंग में इंटरप्रिटेशन सेंटर बनाने की कवायद की जाएगी, वहीं अकबर का मकबरा सिकंदरा में अस्थाई शेड लगाकर पार्किंग के पास ही सेंटर बनाया जा सकता है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़ : जिले में दुष्कर्म और ठगी का मामला पहले तो होटल में बुलाकर किया दुष्कर्म फिर शादी से किया इनकार और पैसे लेकर हुआ फरार
    Next Article बेटे की शिकायत पर पिता के खिलाफ दर्ज FIR को रद्द करने की मांग करने वाले व्यक्ति की याचिका को किया स्वीकार
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    Meta India Head के खिलाफ केस दर्ज, PM मोदी के AI मॉर्फ्ड वीडियो मामले में पुलिस की कार्रवाई…

    July 31, 2026

    लोकसभा में पेपर लीक के खिलाफ कड़े प्रावधानों वाले बिल पर हो रही चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने…

    July 28, 2026

    NEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का वीडियो यहां से हटाने पर मेटा ने मांगी माफी…

    July 28, 2026

    संसद में आज Paper Leak Bill पर अहम बहस, 10 साल जेल और इतने करोड़ जुर्माने का प्रावधान…

    July 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 1 अगस्त से बदल जायेंगे तत्काल टिकट सहित ये नियम, जानें क्या क्या होंगे बदलाव…
    • 1 अगस्त से बदल जायेंगे तत्काल टिकट सहित ये नियम, जानें क्या क्या होंगे बदलाव…
    • आखिर क्यों निकाली जाती है सावन में कावड़ यात्रा, जानें महत्व और इतिहास…
    • बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली पहुंचाने की पहल, केंद्र से विशेष सहायता का आग्रह…
    • कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैम्पियनशिप 2026 में भारत का डबल गोल्ड, पुरुष और महिला दोनों टीमों ने जीता खिताब…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?