नई दिल्ली:– 29 मार्च 2026 को चैत्र महीने की आखिरी एकादशी यानी कामदा एकादशी व्रत रखा जा रहा है। श्री हरि भगवान विष्णु को समर्पित एकादशी व्रत हर महीने दो बार रखा जाता है। लेकिन इन सभी एकादशियों में कामदा एकादशी खास होता है।
एकादशी के दिन दान करना बड़ा शुभ
धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि, कामदा एकादशी के दिन व्रत, पूजा और दान का बहुत अधिक महत्व होता है। इस दिन कुछ विशेष चीजों का दान करने से सुख, समृद्धि, धन, सौभाग्य और शांति की प्राप्ति होती है। आइए जानें कामदा एकादशी के दिन किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।
कामदा एकादशी के दिन किन चीजों का दान करना शुभ
पीले वस्त्र और अनाज का करें दान
कामदा एकादशी के दिन पीले वस्त्र और अनाज का दान करना शुभ बताया गया है। क्योंकि, भगवान विष्णु को पीला रंग बेहद प्रिय है। ज्योतिषयों के अनुसार, इस दिन ब्राह्मणों या जरूरतमंदों को पीले वस्त्र, चने की दाल और हल्दी का दान करने से आर्थिक तंगी से निजात मिलती है।
प्यासे को पानी पिलाना
लोक मान्यता के अनुसार, कामदा एकादशी के दिन पीले वस्त्र और अनाज के दान करने के अलावा प्यासे को पानी पिलाना अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। अगर आप श्री हरि भगवान विष्णु की कृपा चाहते है तो इस दिन प्यासे को पानी पिलाना न भूलें।
फल और मिठाई का करें दान
इस दिन मौसमी फलों जैसे केला या आम और पीले रंग की मिठाइयों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है।
गौ-सेवा करें
कामदा एकादशी के दिन गौ माता की सेवा करें। कहा जाता है कि गौ माता को हरा चारा और गुड़ खिलाने से कुंडली के कई दोष शांत होते है।
दीप दान करें
शाम के समय मंदिर या तुलसी के पास दीपदान करने से जीवन का अंधकार दूर होता है और मानसिक शांति मिलती है।
गुड़ का दान करें
कामदा एकादशी के दिन गुड़ का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। गुड़ का संबंध शुभता और मिठास से होता है। इस दिन गुड़ का दान करने से जीवन की कड़वाहट दूर होती है और रिश्तों में मिठास आती है। यही नहीं गुड़ का दान करने से विष्णु जी के साथ माता लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है। इस दिन आपको गुड़ का दान अवश्य करना चाहिए।
