मौसम विभाग के अनुसार रविवार से बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवात बन सकता है। इस चक्रवात से चेन्नई के आसपास के क्षेत्रों में तूफ़ान आने की संभावना है lचक्रवात का असर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तरप्रदेश में भी देखने को मिलेगा l मोचा तूफ़ान की वजह से अगले 4 दिनों तक इन राज्यों में बारिश होने के आसार है l मोचा 7 मई को प. बंगाल व ओडिशा में असर दिखाएगा।
मछुआरों को अगले 4 दिनों तक समंदर से दूर रहने की सलाह दी गई है। 8 और 9 मई को इसकी तीव्रता बढ़ने का अनुमान है। 7 मई को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व और आसपास के क्षेत्रों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 8 मई की रात से हवा की रफ्तार बढ़कर 70 किमी प्रति घंटे और 10 मई से 80 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। 7 मई को समुद्र की स्थिति खराब और 8 तारीख से बहुत खराब रहने की संभावना है।
ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में अलर्ट –मौसम विभाग ने ओडिशा के 18 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है l ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मोचा का सामना करने की स्थिति में सभी विभागों को तैयार रहने को कहा। पश्चिम बंगाल के सभी चक्रवात संभावित जिलों को अलर्ट पर रखा गया है। मछुआरों को 8 मई से 11 मई 2023 तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है l SDRF, NDRF और अन्य किसी भी संभावित आपात स्थिति के लिए तैयार हैं। आंध्र प्रदेश राज्य के कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दो-तीन दिनों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने की आशंका है।