Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आईपीएल ऑक्शन के बीच जाने एक मैच हारने पर मालिकों को कितने का होता है नुकसान…
    News

    आईपीएल ऑक्शन के बीच जाने एक मैच हारने पर मालिकों को कितने का होता है नुकसान…

    By Tv 36 HindustanNovember 26, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : IPLइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे जाना माना टी20 क्रिकेट लीग है. इसमें शामिल हर टीम के पीछे एक करोड़पति मालिक होता है. आईपीएल में हर मैच का बहुत बड़ा महत्व होता है और एक मैच हारना न केवल टीम के लिए बल्कि मालिकों के लिए भी एक बड़ा झटका होता है, लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर एक मैच हारने से मालिकों को कितने पैसों का नुकसान होता है? चलिए जान लेते हैं.

    IPL का पैसा कई जगहों से आता है, जिसमें मीडिया अधिकार, स्पॉन्सरशिप, टिकट बिक्री और मर्चेंडाइज शामिल होते हैं. दरअसल किसी भी आईपीएल मैच के टेलीविजन और डिजिटल अधिकारों की नीलामी से अच्छी खासी कमाई होती है. इसके अलावा अलग-अलग कंपनियां आईपीएल टीमों और मैचों को स्पॉन्सर करती हैं, जिससे राजस्व बढ़ता है. साथ ही स्टेडियम में होने वाले मैचों के टिकट बेचकर भी कमाई होती है और टीम की जर्सी, बैट, बॉल आदि बेचकर भी आय होती है.

    IPL में एक मैच हारने पर मालिकों को कितना होता है नुकसानआईपीएम में एक भी मैच हारने पर उसके मालिकों को करोड़ों रुपये का नुकसान हो सकता है. दरअसल टीम को बनाने के लिए उसका मालिक एक-एक खिलाड़ी को करोड़ो और लाखों रुपये में खरीदता है. इसके अलावा उसकी ब्रांडिंग और मैच को आयोजित करने में बड़ा खर्चा होता है. ऐसे में यदि एक भी मैच टीम हारती है तो उसके मालिक को बड़ा नुकसान होता है. वो कैसे चलिए जानते हैं.

    मैच हारने का उस टीम के मालिक पर क्या प्रभाव पड़ता है?हर मैच में जीत और हार का असर टीम के ब्रांड और उसके स्पॉन्सर्स पर पड़ता है. अगर कोई टीम लगातार हार रही है, तो उसके ब्रांड की इमेज पर असर पड़ता है. इसका असर सीधे तौर पर स्पॉन्सर्स और ब्रांड एंबेसडर के सौदों पर पड़ता है. ब्रांड्स आमतौर पर उस टीम के साथ जुड़े रहने के लिए एक्साइटेड रहते हैं जो अच्छा प्रदर्शन कर रही हो.स्पॉन्सर्स को ध्यान में रखते हुए एक टीम का लगातार हारना उनकी पॉर्टनरशिप को खतरे में डाल सकता है. उदाहरण के लिए, एक मैच हारने के बाद टीम का स्पॉन्सरशिप के पैसे (sponsorship expenses) कम हो सकते हैं. एक टीम अगर 10-12 मैचों में से 6-7 मैच हार जाए, तो उस टीम के मालिकों को स्पॉन्सर्स से मिलने वाली रकम में कम हो सकती है, जो कि करोड़ों रुपये तक हो सकती है.

    इसके अलावा लगातार मैच हारने वाली टीम को देखने के लिए स्टेडियम में दर्शक भी कम आते हैं जिससे टिकट की बिक्री पर असर पड़ सकता है. साथ ही टीम की हार से केवल मैच का प्रदर्शन प्रभावित नहीं होता, बल्कि उससे कमाए जाने वाले पैसों पर भी असर पड़ता है. इसे ध्यान में रखते हुए, अगर एक मैच हारने के बाद दर्शक कम होते हैं, तो टीम के मालिकों को 5-10 लाख रुपये तक का नुकसान हो सकता है. साथ ही मालिकों को इस बात का नुकसान हो सकता है कि अगर टीम अच्छा प्रदर्शन करती है, तो उन्हें काफी बड़ी राशि (करीब 10-20 करोड़ रुपये तक) जीतने के रूप में मिल सकती है, लेकिन यदि टीम लगातार हार रही है, तो यह राशि कम हो जाती है

    .एक मैच हारने पर मालिकों को कितना होता है नुकसान?आईपीएल टीमों के मालिकों को एक मैच हारने के बाद होने वाले नुकसान का अनुमान करना मुश्किल होता है, क्योंकि यह कई तरह की चीजों पर निर्भर करता है. लेकिन अगर हम सामान्य अनुमान के आधार पर बात करें तो एक मैच हारने के बाद मालिकों को 2 करोड़ रुपये से लेकर 10 करोड़ रुपये तक का नुकसान हो सकता है, जो कि स्पॉन्सर्स, टिकट बिक्री, मीडिया प्रसारण और बोनस में कमी से जुड़ा हुआ होता है.

    Post Views: 1,620

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसैलून जाकर आर्मी कट कराने वाले हो जाएं सावधान, चेहरा खराब कर सकती है यह खतरनाक बीमारी…
    Next Article साय कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा फैसला लिया, पांचवी और आठवीं में बोर्ड परीक्षाएं होंगी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    नरसिंगपुर के इथेनॉल प्लांट में बड़ा हादसा, मजदूरों पर गिरी DDS टैंक, मौके पर…

    May 5, 2026

    राजनीति में तीखी बहस विकास, रेत खनन और वादों पर आमने-सामने हुए नेता…

    May 5, 2026

    फिर अचानक गेहूं उपार्जन केंद्र पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, रिलीज किया वेयरहाउस की क्षमता बढ़ाने का ऑर्डर…

    May 5, 2026

    पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत सनातन की जीत और ममता की तानाशाही के अंत की शुरुआत: सांसद बृजमोहन अग्रवाल…,

    May 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • नरसिंगपुर के इथेनॉल प्लांट में बड़ा हादसा, मजदूरों पर गिरी DDS टैंक, मौके पर…
    • राजनीति में तीखी बहस विकास, रेत खनन और वादों पर आमने-सामने हुए नेता…
    • फिर अचानक गेहूं उपार्जन केंद्र पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, रिलीज किया वेयरहाउस की क्षमता बढ़ाने का ऑर्डर…
    • पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत सनातन की जीत और ममता की तानाशाही के अंत की शुरुआत: सांसद बृजमोहन अग्रवाल…,
    • मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पत्थलगांव – कुनकुरी सड़क मरम्मत में आई बड़ी तेजी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?