गांधीनगर, 23 फरवरी ।गुजरात के कच्छ जिले और आस पास के इलाक़ों में आज दोपहर भूकम्प का झटका महसूस किया गया।
यहां स्थित भूकम्प अनुसंधान केंद्र के अनुसार रिक्टर पैमाने पर 3.4 की तीव्रता वाले इस भूकम्प का अधिकेंद्र कच्छ ज़िले के भचाऊ से 12 किमी उत्तर उत्तर पश्चिम में था। इसे दोपहर 12 बज कर पांच मिनट पर महसूस किया गया।
इसके चलते जान-माल के किसी नुक़सान की कोई सूचना नहीं है।
ज्ञातव्य है कि कच्छ ज़िला भूकम्प के दृष्टिकोण से अति संवेदनशील क्षेत्रों में शुमार है। क़रीब दो दशक पहले यह आए एक शक्तिशाली भूकम्प में सैकड़ों लोग मारे गए थे और बड़े पैमाने पर अन्य नुक़सान भी हुए थे।