Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » गर्मियों में खीरा खाने से शरीर में मिलते हैं, ये 5 अद्धभुत फायदे…
    समाचार

    गर्मियों में खीरा खाने से शरीर में मिलते हैं, ये 5 अद्धभुत फायदे…

    By Tv 36 HindustanApril 11, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत में गर्मी दस्तक दे चुकी है। ऐसे में खुद को ठंडा रखने के लिए सही आहार का चयन करना जरूरी है। मौसम के अनुसार फल और सब्जियां खाने से आपको गर्मी में पूरा पोषण मिल सकता है। गर्मियों में ज्यादातर लोग खुद को ठंडा रखने वाले भोजन को खाना पसंद करते हैं। वैसे तो शरीर को अंदर से कूल रखने वाले फूड आइटम्स की लिस्ट काफी लंबी है, लेकिन अगर आप कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं तो खीरे आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। खीरे में नेचुरल टेस्ट होता है।

    यह खाने में हेल्दी भी होता है और आपको अंदर से ठंडा भी रख सकता है। खीरा, पानी के साथ-साथ फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटैशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें विटामिन-बी, विटामिन ए, और एंटीऑक्सीडेंट भी प्रचूर मात्रा में मौजूद होते हैं। जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। खीरे में मौजूद ये सभी गुण गर्मियों में पेट ठंडा रखने के साथ लू से भी बचाव करने में मदद करते हैं। इसके अलावा खीरे का सेवन डायबिटीज रोगियों से लेकर बीपी के मरीजों के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है। आइए जानते हैं गर्मियों में खीरे का सेवन करने से सेहत को मिलते हैं क्या-क्या फायदे।

    बॉडी को रखें हाइड्रेट-

    गर्मियों में अक्सर ज्यादा पसीना निकलने की वजह से शरीर में पानी की कमी होने लगती है। ऐसे में खीरे का रोजाना सेवन आपकी बॉडी में पानी की कमी पूरी करके उसे हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसके अलावा खीरा खाने से शरीर के टॉक्सिन भी बाहर निकल जाते हैं।

    डायबिटीज में फायदेमंद-

    डायबिटीज रोगियों के लिए खीरे का सेवन अच्छा माना गया है। खीरा ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फूड है जो डायबिटीज पेशेंट को फायदा पहुंचा सकता है। इसमें फाइबर और रफेज की मात्रा ज्यादा होती है जो मेटाबॉलिज्म को मजबूत करती है। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करके पेट साफ रखने में मदद करता है। कब्ज की समस्या को आसानी से दूर करता है।

    ब्लड प्रेशर रखें कंट्रोल-

    खीरे में मौजूद मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं। खीरे में मौजूद पोटेशियम और पानी की पर्याप्त मात्रा ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करती हैं।

    मोटापा रखें दूर-

    अगर आप लंबे समय से वजन कम करने के बारे में सोच रहे है, तो गर्मियों में वजन कम किया जा सकता है। गर्मियों में खीरा खाने से वेट लॉस आसानी से किया जा सकता है। इसमें पानी की मात्रा ज्यादा और कैलोरी काफी कम होती है। जिससे व्यक्ति का पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है और उसे भूख का अहसास नहीं होता है। जिसकी वजह से एक्ट्रा वेट नहीं बढ़ता और वजन भी कंट्रोल में रहता है।

    Post Views: 0

    Eating cucumber in summer gives these 5 amazing benefits to the body. Hindi news india Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का मौका, मिलेगी जबरदस्त सैलरी…
    Next Article शादीशुदा मर्दों को क्यों पसंद आती है पराई स्त्री, ये है बड़ी वजह…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    दिल्ली, UP सहित इन राज्यों में आ सकता है बवंडर 50 km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें आज के मौसम का ये हाल…

    May 7, 2026

    CM मोहन यादव और शिवराज सिंह चौहान का प्रस्तावित दौरा, तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा…

    May 7, 2026

    रेलवे स्टेशन की बंद लिफ्ट में दो घंटे तक फंसे रहे नौ यात्री, नहीं लगाए थे…

    May 7, 2026

    सरकार का ऐतिहासिक फैसला, 20 हजार गांवों की भूमि का डाटा ऑनलाइन, धोखाधड़ी की तो मोबाइल पर आएगा अलर्ट…

    May 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • दिल्ली, UP सहित इन राज्यों में आ सकता है बवंडर 50 km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें आज के मौसम का ये हाल…
    • CM मोहन यादव और शिवराज सिंह चौहान का प्रस्तावित दौरा, तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा…
    • रेलवे स्टेशन की बंद लिफ्ट में दो घंटे तक फंसे रहे नौ यात्री, नहीं लगाए थे…
    • सरकार का ऐतिहासिक फैसला, 20 हजार गांवों की भूमि का डाटा ऑनलाइन, धोखाधड़ी की तो मोबाइल पर आएगा अलर्ट…
    • ऑपरेशन सिंदूर की पहली बरसी पर PM ने चेंज की अपनी डीपी, पाक को दिया सख्त संदेश…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?