Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सर्दियों में भुना चना खाने से शरीर को मिलते हैं ये गजब के फायदे…
    समाचार

    सर्दियों में भुना चना खाने से शरीर को मिलते हैं ये गजब के फायदे…

    By Tv 36 HindustanJanuary 11, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हेल्थ टिप्स: सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म चीजों की विशेष आवश्यक्ता होती है. ऐसे में लोग गर्म तासीर वाले फल, ड्राई फ्रूट्स और कई प्रकार के अनाजों का सेवन करते हैं. आपने इस सीजन में मार्केट में ठेले या छोटी दुकानों पर चना भुनते हुए भी देखा होगा. सर्दियों में भुना चना खाने के कई फायदे होते हैं. चने में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और आयरन होता है. इसलिए इसे ठंड में खाना शरीर को कई लाभ पहुंचाता है. इसके अलावा चने में फोलेट, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और फाइबर जैसे गुण भी पाए जाते हैं. 

    ये तो आप जान ही गए होंगे कि सर्दियों में भुना चना सेहत के लिए गुणकारी होता है लेकिन अगर आप भुने चने को गुड़ के साथ खाते हैं तो इससे शरीर को डबल फायदे होंगे. सबसे पहले इसे खाने से शरीर में आयरन की कमी दूर होती है. वहीं जिन लोगों की हड्डियां कमजोर होती हैं, उनके लिए भुना चना बहुत फायदेमंद है. इतना ही नहीं इसके सेवन से पाचन संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं. सबसे बड़ा लाभ भुने चने को खाने से जो मिलता है, वो यह कि इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में ये मदद करता है. आइये जानते हैं भुने चने खाने के अन्य फायदे.

    सर्दियों में भुना चना खाने के फायदे- 

    1. पाचन- सर्दियों में अधिकतर लोगों को कब्ज, गैस या पाचन से जुड़ी समस्याएं हो जाती हैं. ऐसे में पाचन दुरुस्त करने के लिए आप भुना चना खा सकते हैं. शाम के समय आप भुना चना खाएं. इसे डाइट में शामिल करने से आपके शरीर को फाइबर अच्छी मात्रा में मिलेगा, जो पाचन तंत्र को बेहतर रखने में मदद कर सकता है

    2. इम्यूनिटी- ठंड के मौसम में इम्यूनिटी मजबूत रखना बहुत जरूरी है. क्योंकि इस मौसम में लोग कमजोर इम्यूनिटी के चलते अधिक बीमार पड़ने लगते हैं. इसलिए आप भुना चना अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. इससे इम्यूनिटी मजबूत होती हैं, जो सर्दी-जुकाम जैसे संक्रमण से बचाता है

    3. वजन कंट्रोल- जो लोग सर्दियों में फ्राइड चीजें खाना पसंद करते हैं, वो भुना चना और गुड़ का सेवन कर सकते हैं. इससे बढ़ता वजन भी कंट्रोल होता है. इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, जो वजन घटाने में मददगार है

    4. एनर्जी- सर्दियों में अक्सर घर या फिर ऑफिस में लैपटॉप, कंप्यूटर पर काम करने में थका हुआ महसूस होता है. इसके लिए आप भुने चने खाएं. भुने चने में पाए जाने वाले गुण शरीर को एनर्जी पहुंचाने में मदद करते हैं.

    Post Views: 0

    health tips Hindi news india Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसंत रविदास सामुदायिक भवन के सामने अतिक्रमण रोकने एसडीएम को ज्ञापन
    Next Article गोल्डन ग्लोब 2023’ में ‘RRR’ के गाने ‘नाटू नाटू’ को मिला बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग अवॉर्ड…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    चार्वी गजेन्द्र ने फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में स्थान बनाया एक्टिव किड्स स्कूल…

    March 28, 2026

    मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…

    March 28, 2026

    सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…

    March 28, 2026

    बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…

    March 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • चार्वी गजेन्द्र ने फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में स्थान बनाया एक्टिव किड्स स्कूल…
    • मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…
    • सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…
    • बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…
    • 79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता सीएम साय ने जशपुर में श्रमिक सम्मेलन में किया डीबीटी अंतरण…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?