सूरज साहू TV36 Hindustan
पथरिया– नगर स्थित संत शिरोमणि रविदास सामुदायिक भवन परिसर में हो रहे अतिक्रमण के विरोध में मेहर समाज की महिलाओं ने पथरिया एसडीएम प्रिया गोयल को ज्ञापन सौंप अतिक्रमण कार्य पर रोक और निर्माण सामग्री को हटाने की मांग की है । ज्ञापन सौंपने एसडीएम कार्यालय पहुँची महिलाओं ने बताया कि उनके समाज के भवन परिसर में मेलु राम पिता महेत्तर के द्वारा अवकाश के दिन जब तहसील एवं एसडीएम कार्यालय बंद था तो निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जिसकी सूचना मिलने पर हम सभी महिलाएं काम रुकवाने गई ।
आज मेहर समाज के एकमात्र भवन पर अतिक्रमण का खतरा बना हुआ है जिसे रुकवाने हम एसडीएम प्रिया गोयल के पास आये है ।एसडीएम से मिलने पर उन्होंने अतिक्रमण नही होने देने आस्वाशन दिया है ।ज्ञापन में बताया गया है कि मेहर समाज अनुसूचित जाति के अंतर्गत आता है , जिसके धार्मिक ,सामाजिक , शैक्षिक , कार्यो के सम्पादन के लिये नगर में एक भवन बनाया गया है जो लगभग 20 वर्ष पुराना है भवन के परिसर में अतिक्रमण होने जाने से समाज के लोगो को मांगलिक कार्यो को पूर्ण करने में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा ।ज्ञापन सौपने सीमा सोनवानी , दुकलहिंन सोनवानी , शशि ,भागमती , सासवीं कर्माकर ,कमला , हीरा सोनवानी ,रेखा पठारे ,रामेश्वरी राजकुमारी , शारदा सोनवानी एवं समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं।