दिल्ली। जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेस को इजाजत मिल गई है। आज फिर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत अन्य दिग्गज नेता प्रदर्शन करेंगे। बता दे, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) एक बार फिर पूछताछ करेगी, लेकिन इसके पहले ही छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं का दिल्ली में जमावड़ा शुरू हो गया है।
रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली रवाना हो गए। मंत्री टीएस सिंहदेव मुंबई से सीधे दिल्ली पहुंचे हैं। कांग्रेस के सांसद, विधायक और संगठन के पदाधिकारी भी दिल्ली रवाना हो गए हैं। सभी सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगे और वहां से आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इस बीच, राहुल से ईडी की पूछताछ में छत्तीसगढ़ के हसदेव अरण्य का तड़का भी लग गया है।