रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आत्मानंद स्कूल के वेतन भत्तों के लिए आवंटन जारी कर दिया है। सभी डीईओ को इस संदर्भ में डीपीआई ने निर्देश जारी कर दिया है।
प्रदेश में संचालित 247 स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल और 32 आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूलों में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन भत्तों के लिए ये आवंटन जारी किया गया है। कुछ बजट 614 करोड़ में से आज 223 करोड़ रुपये वेतन भत्ता मद में आवंटित किया गया है।


