
मऊगंज पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना के नेतृत्व में मऊगंज व हनुमना के कांग्रेस कार्यकर्ता मऊगंज की जनता के साथ मऊगंज को जिला बनाने को लेकर सरकार से लगातार लड़ाई लड़ रहे,पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना ने कहा है कि दो नए जिले बनाने की तैयारी मे जुटी भाजपा सरकार मऊगंज जिला बनाने को लेकर मऊगंज की जनभावना कि उपेक्षा और वादा खिलाफी का कार्य कर रही जिसके संबंध में कल 11 सितंबर 2021 को दोपहर 12 बजे से आंदोलन कि तैयारी बैठक उत्सव पैलेस घुरेहटा में आहूत की गई जिसमे पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्नासहित मऊगंज व हनुमना के कांग्रेस वरिस्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूदा रहेंगे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय तिवारी युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष तिवारी , व युवा कांग्रेस की विधानसभा अध्यक्ष मानस तिवारी एवं पूर्व अध्यक्ष मकसूद खान सहित एन एस यू आई मऊगंज कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों ने सभी मंडल अध्यक्ष पदाधिकारियों सहित क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं से कल उक्त बैठक में आवश्यक रूप से पहुंचने की अपील की है !