
कोरबा :- कोरबा जिले के गढ़उपरोड़ा मंडल के अरसेना, लेमरु ,बड़गांव एवं सभी 7 शक्ति केन्द्रों में भाजपाइयों के द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय की 105 वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर भाजपा गढ़उपरोड़ा मंडल अध्यक्ष धनसिंह कंवर ने संबंधित करते हुए बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित किया। वो द्वि राष्ट्रवाद के खिलाफ थे। उन्होंने अखंड भारत की कल्पना की थी। उनके द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानववाद में सम्प्रदाय से ऊपर उठकर अंतिम छोर के व्यक्ति के विकास की कल्पना की थी।

उन्होंने बताया कि हमारी भारत सरकार बीमा योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, अंत्योदय योजना, किसान बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना को चालू कर पंडित दीनदयाल के सिद्धांतों को प्रतिपादित किया है।इस अवसर पर गढ़उपरोडा मंडल अध्यक्ष धनसिंह कंवर , मंडल के कोषाध्यक्ष योगेश त्रिपाठी , मंडल महामंत्री पुरन सिंह मंझवार, युवा मोर्चा के अध्यक्ष हरिशंकर यादव , मंडल के मीडिया प्रभारी कृष्णा दास महंत, एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और भाजपा कार्यकर्ता अधिक संख्या में उपस्थित थे।
रिपोर्टर कृष्णा दास महंत टीवी 36 हिन्दुस्तान